20/09/2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का यह रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। सार्वजनिक मंच पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा माता के सम्मान से जुड़े भावनात्मक प्रसंग का उपहास करना भारतीय संस्कृति और मातृशक्ति के सम्मान की हमारी परंपरा के विपरीत है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सदैव देश की करोड़ों माताओं-बहनों के प्रति सम्मान और श्रद्धा का भाव देश के सामने रखा है। ऐसे भावों का मजाक बनाया जाना मां से जुड़ी भावनाओं को आहत करना नहीं, बल्कि मां को सर्वोच्च स्थान देने वाली हमारी सांस्कृतिक सोच का भी अपमान है।
राहुल गांधी को अपने इस कृत्य पर आत्ममंथन करते हुए देश की माताओं-बहनों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
#झूठ_की_गूंज_इंदौर