25/07/2024
सेमिनार (स्टूडेंट्स फोरम) 2023 - द्वितीय एवं समापन दिवस कार्यक्रम
कमला नेहरु भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के कंप्युटर सेंटर द्वारा आयोजित स्टूडेंट्स फोरम 2024 के समापन दिवस पर संस्थान के प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह जी ने सभी प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन की प्रस्तुति को देखा और उनके द्वारा व्यक्त किए गए विषयों को ध्यान से सुना ।
प्राचार्य जी ने सभी की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की, साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के विजयी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया ।
अंतिम दिन साइंस वर्ग से अलोक विश्वकर्मा, प्रवेश कुमार, शिखा सिंह, जानवी तिवारी, निधि गुप्ता, आँचल शुक्ला, आस्था तिवारी, साक्षी, अंसुमेन्द्र विक्रम सिंह, राहुल निगम, सौम्या अग्रहरि, रोशनी, आमिना, उम्मे हबीबा एवं वाणिज्य वर्ग से ख़ुशी कसौधन, ख़ुशी अग्रवाल, काशिफा, शिखा सिंह, नैना सोनी, नंदिनी सिंह ने प्रतिभाग किया |
स्टूडेंट्स फोरम के विजयी प्रतिभागीयों में स्थान पाने वाले सन्ध्या सिंह (बीकाम-1), अरीबा शमीम (बीएससी-1 मैथ), शुभम बरनवाल (बीएससी-1 मैथ ), संदीप निषाद (बीएससी-2 बायो), नाज खान (बीएससी-3 मैथ) ने उत्तम प्रदर्शन किया
आज के कार्यक्रम के संचालन की व्यवस्था श्री फैजी अख्तर ने किया मंच सहयोगी के रूप में सुश्री हर्षिता तिवारी एवं अन्य सहयोगियों ने उनका सहयोग किया अंततः श्री फैजी अख्तर ने सभी का आभार व्यक्त किया और अगले वर्ष भी इसी प्रकार कार्यक्रम को आयोजित करते रहने का संकल्प लिया ।
सधन्यवाद
के.एन.आइ.पी.एस.एस
कंप्युटर सेंटर