14/08/2026
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳
यह आज़ादी हमें यूँ ही नहीं मिली, इसके पीछे अनगिनत वीरों का त्याग, संघर्ष और बलिदान है। भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, रानी लक्ष्मीबाई और असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्र भारत का गौरव प्रदान किया।
आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम उन वीर शहीदों को नमन करें और संकल्प लें कि अपने देश की एकता, अखंडता और सम्मान को सदैव सर्वोपरि रखेंगे।
उनके बलिदान को याद रखें, देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाएँ और भारत को और भी सशक्त एवं समृद्ध बनाएँ।
🇮🇳 जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳
वन्दे मातरम् 🙏🏻