National Sansani News Network

National Sansani News Network Welcome to the Official Page of National Sansani. A social reforming digital platform to fight against corruption.

पलवल शहर व आसपास के क्षेत्र की खबरों के लिए जुड़े 8570860102
National Sansani News Network (Registration -Govt Of India 20E3545)
DM for Paid Promotion & Collaboration & Digital Ads 8570860102(Journalist -Mahesh Baddgujjar)

Subscribe on YouTube/instagram

27/09/2026

पलवल सैनी धर्मशाला से कांग्रेस के ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की LIVE तस्वीरें
ब्लॉक अध्यक्ष अनूप पाराशर के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता, पूर्व मंत्री करण दलाल ने मुख्य वक्ता के रूप में किया संबोधित; जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने की अध्यक्षता।

27/09/2026

पलवल में मंत्री चलवा रहे हैं ोटल!
पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल का बड़ा आरोप, बयान को लेकर पलवल की सियासत में मचा घमासान

27/09/2026

#जोगी_समाज ने #खेल_मंत्री #गौरव_गौतम का किया धन्यवाद

्री_गुरु_गोरखनाथ

localnews

27/09/2026

सचिन बंसल
जिला अध्यक्ष, व्यापार विंग | आम आदमी पार्टी, पलवल

26/09/2026

अतिक्रमण की कार्रवाई पर दुकानदारों का फूटा गुस्सा, बोले— गरीबों पर ही क्यों कार्रवाई?

दुकानदारों ने उठाए सवाल— क्या कार्रवाई में बड़े और छोटे दुकानदारों के लिए अलग-अलग नियम हैं?

एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का दूसरा आरोपी कृष्ण किया गिरफ्तारदूसरे आरोपी कृष्ण पुत्र योगेन्द्र उर्फ सुरे...
26/09/2026

एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का दूसरा आरोपी कृष्ण किया गिरफ्तार

दूसरे आरोपी कृष्ण पुत्र योगेन्द्र उर्फ सुरेश निवासी गांव बढ़राम, थाना चान्दहट, जिला पलवल

मामले की जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता राम मंडल निवासी हथीन मोड, पलवल ने थाना कैम्प पलवल में शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 अगस्त 2026 की रात रेलवे रोड स्थित एटीएम मशीन से रुपये निकालते समय आरोपियों ने झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और खाते से 29,000 रुपये निकाल लिए। जिस पर थाना कैम्प में अभियोग दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई।
मामले की जांच के दौरान सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने पूर्व में मुख्य आरोपी सुखराम उर्फ लड्डू निवासी गांव बढ़राम को फरीदाबाद से काबू कर गिरफ्तार किया था। सुखराम के कब्जे व निशांदेही पर उसके हिस्से में आए रुपयों में से 7,000 रुपये बरामद कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है।

इसी कड़ी में आगे कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 25 सितंबर 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर धोखाधड़ी की इस वारदात में शामिल दूसरे आरोपी कृष्ण पुत्र योगेन्द्र उर्फ सुरेश निवासी गांव बढ़राम, थाना चान्दहट, जिला पलवल को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर धोखाधड़ी के रुपये व एटीएम कार्ड की बरामदगी तथा जिले में हुई अन्य संभावित वारदातों के संबंध में पूछताछ के लिए 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच जारी है।

 #गोकशी के दो मामलों में वांछित आरोपी वसीम धरा,  आरोपी वसीम पुत्र मम्मन निवासी गांव  #आली_मेव गिरफ्तार थाना बहीन प्रभारी...
26/09/2026

#गोकशी के दो मामलों में वांछित आरोपी वसीम धरा,

आरोपी वसीम पुत्र मम्मन निवासी गांव #आली_मेव गिरफ्तार

थाना बहीन प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार के अनुसार दिनांक 27 मई 2026 को बहीन पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी वसीम मोटरसाइकिल पर गोमांस लेकर बेचने जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रूपनगर नाटौली नहर के पास नाकाबंदी की। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस को देखकर मौके पर ही कट्टा छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस द्वारा कट्टे की जांच करने पर उसमें 20 किलोग्राम 700 ग्राम मांस बरामद हुआ, जिसे नियम अनुसार नष्ट कराया गया। घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस की पकड़ से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।

मामले की गहन तफ्तीश के दौरान PSI सुदेश की विवेचना पुलिस टीम ने थाना बहीन में ही पंजीकृत गौकशी के एक अन्य मामले में बंद हवालात आरोपी वसीम को नियम अनुसार गिरफ्तार किया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया गया। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त औजार बरामद किए।
एक दिन का पुलिस रिमांड अवधि पूरा होने के पश्चात आरोपी को माननीय अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग आईपीएस ने स्पष्ट किया है कि गोकशी व अवैध गतिविधियों में संलिप्त असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इनके खिलाफ पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

26/09/2026
26/09/2026

#विश्व #फार्मासिस्ट #दिवस के उपलक्ष्य में #श्रीराम_कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस ने निकाली जागरूकता यात्रा
नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को किया जागरूक, औरंगाबाद गांव को गोद लेकर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का लिया संकल्प

26/09/2026

बड़ौली गोलीकांड: दूसरे पक्ष ने रखी अपनी बात, बोले— “हमारे परिवार को नाजायज फंसाया जा रहा है”
कहा— पुलिस पर हमें पूरा विश्वास, निष्पक्ष जांच में सामने आएगी सच्चाई

Address

Near DAYA MODERN LIBRARY Opp. Bus Stand
Palwal
121102

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when National Sansani News Network posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to National Sansani News Network:

Shortcuts

Share