05/08/2026
Congratulations DR. Jahnavi
🔱
हाउस ऑफ कलाम द्वारा डा० जाह्नवी को सम्मान
🎉❤️🎉
भारत के पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइल मैन' डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के पौत्र (भाई के पोते) डॉ. एपीजे एमजे शेख सलीम ने स्थानीय इक्वलविंग्स फाउण्डेशन,गन्नीपुर के संस्थापक तथा वैश्विक लैंगिक समानता कार्यकर्ता व अभिनेत्री 19 वर्षीया डा० जाह्नवी को महाराष्ट्र के पूणे मे "इण्डियाज सर्कल ऑफ इनफ्लूयेन्स" अवार्ड से सम्मानित किया है.
वे डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम इंटरनेशनल फाउंडेशन के सह-संस्थापक,साथ ही रामेश्वरम में 'डॉ. कलाम मिशन ऑफ लाइफ गैलरी' के निदेशक भी हैं ,जहाँ डॉ. कलाम के जीवन, उनकी उपलब्धियों और दृष्टि को प्रदर्शित किया गया है.कुल मिलाकर कलाम साहब की विरासत को वही आगे बढ़ा रहे हैं.
जाह्नवी को यह सम्मान काफी कम उम्र से सामाजिक गतिविधियों मे शामिल रहकर महिलाओं से जुड़ी समस्याओं पर धरातल से लेकर संयुक्त राष्ट्र सरीखे मंचों तक मुखर होने के कारण "अशोका यंग चेन्जमेकर" बनने के कारण दिया गया है.अमेरिका स्थित अशोका फेलोशिप दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित सामाजिक सोशल फेलोशिप है,जो कि 20 से कम उम्र के कार्यकर्ताओ को अशोका यंग चेन्जमेकर टाईटल से नवाज़ती है. इससे पहले भी डा० जाह्नवी को भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने राष्ट्रपति भवन बुलाकर मुलाकात की थी.