Global Information Technology

Global Information Technology A Premier Institute of Computer Education

21/03/2024

Price Levels in tally for distributor/ wholeseller and retailer ... if you do like it... please share

your suggesstions are welcome

Question -
Purchase following goods from AK enterprises

Mouse 1000
Keyboard1000
SMPS 300
Motherboard 300
Laptop 50

Sold following quantities to following

Raman enterprises
Mouse 500
Keyboard 400
SMPS 100
Motherboard 100
Laptop 20

Rajesh enterprises
Mouse 10
Keyboard10
SMPS 3
Motherboard 3
Laptop 2

Hilltech computers
Mouse 150
Keyboard150
SMPS 50
Motherboard 30
Laptop 5

watch full video for proper understanding

Happy Buddha Purnima 2022: बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान गौतम बुद्ध की जयंती वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है...
16/05/2022

Happy Buddha Purnima 2022: बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान गौतम बुद्ध की जयंती वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस साल ये तिथि 16 मई 2022, दिन सोमवार को है। बौद्ध धर्म के साथ ही हिंदू धर्म में भी भगवान बुद्ध की पूजा की जाती है। भगवान गौतम बुद्ध का बचपन का नाम सिद्धार्थ था। बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध महानतम आध्यात्मिक गुरुओं में से एक थे। भगवान बुद्ध ने पूरी दुनिया को करुणा और सहिष्णुता के मार्ग के लिए प्रेरित किया। बुद्ध पूर्णिमा के दिन बौद्ध धर्म के आस्था रखने वाले लोग अपने घरों पर दीपक जलाते हैं और ग्रंथों का पाठ कर गौतम बुद्ध के बताए हुए रास्ते पर चलने की कसम खाते हैं। भगवान बुद्ध ने चार आर्य सत्यों का उपदेश दिया था। गौतम बुद्ध के विचार को अनुसरण कर हम एक सुखद जीवन यापन कर सकते हैं। 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा है। आप सभी को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनायें

वंदना इंफिनिटी हब
डिग्री कालेज रोड,
आदर्श कॉलोनी खटीमा
9368445115 9319681525
www.khatimahub.com
email: [email protected]

हमारे देश का राष्ट्रगान 'जन गण मन' को  रवींद्रनाथ टैगोर ने लिखा था। रवींद्रनाथ टैगोर एक ऐसे अकेले कवि हैं, जिनकी दो रचना...
07/05/2022

हमारे देश का राष्ट्रगान 'जन गण मन' को रवींद्रनाथ टैगोर ने लिखा था। रवींद्रनाथ टैगोर एक ऐसे अकेले कवि हैं, जिनकी दो रचनाएं दो देशों की राष्ट्रगान बनीं। बांग्लादेश का राष्ट्रीयगान 'आमार सोनार बांग्ला' के भी रचियता रवींद्रनाथ टैगोर ही हैं। साहित्य को देश से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक नई पहचान दिलाने वाले पहले नोबल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म 7 मई, 1861 को कोलकाता में जोरासंको हवेली में हुआ था। रवींद्रनाथ टैगोर सिर्फ एक कवि ही नहीं बल्कि संगीतकार, चित्रकार और लेखक भी थे। इसके साथ रवींद्रनाथ टैगोर ने जीवन जीने को लेकर भी कई विचार दिए हैं। उनके बताएं विचारों पर चलकर जीवन में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है।

वंदना इंफिनिटी हब
डिग्री कालेज रोड,
आदर्श कॉलोनी खटीमा
9368445115,9319681525

इस बार 03 मई को अक्षय तृतीया का पर्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय ...
03/05/2022

इस बार 03 मई को अक्षय तृतीया का पर्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है। अक्षय तृतीया को मांगलिक कार्य और खरीदारी के लिए बहुत शुभ माना गया है। इस दिन सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीजें लंबे समय तक चलती हैं और शुभ फल देती हैं। दिपावली की तरह ही अक्षय तृतीया पर भी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि अक्षय तृतीया का दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने का सबसे शुभ और अच्छा माना जाता है।

वंदना इंफिनिटी हब
डिग्री कालेज रोड,
आदर्श कॉलोनी खटीमा
9368445115,9319681525 VANDANA INFINITY HUB
[email protected]
www.khatimahub.com

ईद का चांद नजर आते ही ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। रोजे का पवित्र महीना रमजान जैसे ही समाप्त होता है वैसे ही दुनिय...
03/05/2022

ईद का चांद नजर आते ही ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। रोजे का पवित्र महीना रमजान जैसे ही समाप्त होता है वैसे ही दुनियाभर में मुस्लिम धर्म को मानने वाले लोग ईद-उल-फितर की तैयारी में जुट जाते हैं। ईद के एक दिन पहले शाम को जब चांद का दीदार होता है तो अपना रोजा तोड़ते हैं। ईद के मौके पर लोग नए कपड़े पहनते हैं। सेवइयां, मिठाइयां बांटते हैं। एक-दूसरे के गले मिल ईद की मुबारकबाद देते हैं। अरब देशों में 02 मई 2022, तो वहीं भारत में चांद का दीदार न होने की वजह से 03 मई 2022 को ईद मनाई जा रही है। ईद की नमाज अदा कर अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं।

वंदना इंफिनिटी हब
डिग्री कालेज रोड,
आदर्श कॉलोनी खटीमा
9368445115,9319681525 VANDANA INFINITY HUB
[email protected]
www.khatimahub.com

इस्लाम धर्म के सबसे पाक महीने माह-ए-रमजान में पड़ने वाले आखिरी जुमा को अलविदा जुमा कहते हैं. ईद से ठीक पहले वाले शुक्रवा...
29/04/2022

इस्लाम धर्म के सबसे पाक महीने माह-ए-रमजान में पड़ने वाले आखिरी जुमा को अलविदा जुमा कहते हैं. ईद से ठीक पहले वाले शुक्रवार को जुमातुलविदा मनाया जाता है. ईद से पहले मुस्लिम समुदाय का ये बहुत बड़ा त्योहार है, जो बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है. इस दिन दुनिया भर के मुसलमान अपना सारा दिन अल्लाह की इबादत करके गुजारते हैं. इस्लाम धर्म के लोग इस दिन अल्लाह की इबादत के साथ इस बात का शुक्र अदा करते हैं कि उन्हें माह-ए-रमजान में रोजा रखने, तरावीह पढ़ने और अल्लाह की इबादत करने का मौका नसीब हुआ. इसके साथ ही लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हैं. आप सभी को इस पवित्र दिन की बहुत बहुत शुभकामनाये । ईश्वर आपको व आपके परिवार को बरकत अता फरमाए , और हम सभी को नेक रास्तों पर चलने की समझ दे। आमीन

वंदना इंफिनिटी हब
डिग्री कालेज रोड,
आदर्श कॉलोनी खटीमा
9368445115,9319681525 VANDANA INFINITY HUB
[email protected]
www.khatimahub.com

दुनियाभर के देश हर साल 22 अप्रैल को अर्थ डे या पृथ्वी दिवस मनाते हैं। पृथ्वी और इसके वातावरण को संरक्षित करने के उद्देश्...
22/04/2022

दुनियाभर के देश हर साल 22 अप्रैल को अर्थ डे या पृथ्वी दिवस मनाते हैं। पृथ्वी और इसके वातावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक करने के लिए पृथ्वी दिवस मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में की थी। पर्यावरण शिक्षा के तौर पर इस दिन को मनाने के लिए लोगों को बताया जाता है कि हमारा पर्यावरण खतरे में है। लोग इस दिन पृथ्वी द्वारा प्रदत्त चीजों के लिए शुक्रिया करते हैं और प्रकृति का संरक्षण करने का संकल्प लेते हैं। पृथ्वी के संरक्षण को हमें अपना कर्तव्य समझ कर करना चाहिए और दूसरों को भी इस दिशा में जागरूक करना चाहिए।

वंदना इंफिनिटी हब
डिग्री कालेज रोड,
आदर्श कॉलोनी खटीमा
9368445115,9319681525 VANDANA INFINITY HUB
[email protected]
www.khatimahub.com

भगवान हनुमान का जन्मोत्सव आज यानी 16 अप्रैल को है। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि ह...
16/04/2022

भगवान हनुमान का जन्मोत्सव आज यानी 16 अप्रैल को है। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज के दिन संकटमोचन भगवान हनुमान का जन्मोत्सव मनाया जाता है। प्रभु श्री रामचंद्र के परम भक्त भगवान हनुमान का जन्मोत्सव पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। कहा जाता है कि हनुमान जी अपने भक्तों की हर मनोकामना जरूर पूरी करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि संकटमोचक हनुमान जी की पूजा करने से जातक को किसी भी प्रकार की चिंता और भय नहीं सताती है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है और व्रत रखा जाता है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

वंदना इंफिनिटी हब
डिग्री कालेज रोड,
आदर्श कॉलोनी खटीमा
9368445115,9319681525 VANDANA INFINITY HUB
[email protected]
www.khatimahub.com

जैन धर्म के संस्थापक कहे जाने वाले अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती के रूप में हर वर्ष 14 अप्रैल को महावीर जयंती मना...
14/04/2022

जैन धर्म के संस्थापक कहे जाने वाले अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती के रूप में हर वर्ष 14 अप्रैल को महावीर जयंती मनाई जाती है। यह दिन जैन धर्म के अनुयायियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। महावीर जी का जन्म 599 ईसा पूर्व बिहार के क्षत्रियकुंड में चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की 13वीं तिथि को हुआ था। महावीर जयंती का ये पर्व शांति और सद्भाव के लिए जैन समाज द्वारा मनाया जाता है, और इसके माध्यम से भगवान महावीर की शिक्षाओं का प्रसार भी किया जाता है। भगवान महावीर की मूर्ति को शीर्ष पर रखकर रथ यात्रा के रूप में एक जुलूस निकाला जाता है। इस दिन जैन मंदिरों को झंडों से सजाया जाता है। जैन धर्म पशु वध का विरोध करता है और इसलिए पशु हत्याओं को रोकने के लिए दान किया जाता है। समस्त जैन समाज के लोग अपने अपने स्तर पर महावीर जयंती को मनाते हैं। जो लोग अपने प्रियजनों को महावीर जयंती की शुभकामानाएं देना चाहते हैं, उनके लिए आज का लेख बेहद लाभकारी साबित होने वाला है। आज हम महावीर जयंती के कुछ बेहतरीन बधाई संदेश लेकर प्रस्तुत हुए हैं।

वंदना इंफिनिटी हब
डिग्री कालेज रोड,
आदर्श कॉलोनी खटीमा
9368445115,9319681525 VANDANA INFINITY HUB
[email protected]
www.khatimahub.com

भारत विविधताओं का देश है। जहां अलग अलग धर्मों के लोग रहते हैं। धर्मों के साथ ही सबके अलग अलग पर्व है, लोगों की अलग अलग प...
14/04/2022

भारत विविधताओं का देश है। जहां अलग अलग धर्मों के लोग रहते हैं। धर्मों के साथ ही सबके अलग अलग पर्व है, लोगों की अलग अलग परंपरा और मान्यताएं हैं। पर्वों की इन्हीं विविधताओं में एक बैसाखी का पर्व भी है। इस साल 14 अप्रैल को बैसाखी का पर्व है। बैसाखी पंजाब और हरियाणा में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। वैशाख महीने में होने के कारण इस पर्व को बैसाखी कहते हैं, जिसे सिख धर्म के लोग नववर्ष के रूप में मनाते हैं। यह दिन सिख समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि वैशाख महीने में रबी की फसल की कटाई होती है, जिसके बाद बैसाखी का पर्व किसान और अन्य लोग हर्षोल्लास से मनाते हैं। इस मौके पर लोग रिश्तेदारों और दोस्तों को घर बुलाते हैं। कई तरह के मिष्ठान और पकवान बनाए जाते हैं। इस मौके पर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को बैसाखी की शुभकामना देते हैं।
वंदना इंफिनिटी हब डिग्री कालेज रोड,
आदर्श कॉलोनी खटीमा
9368445115,9319681525 VANDANA INFINITY HUB
[email protected]
www.khatimahub.com

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती हर साल 14 अप्रैल को मनाई जाती है। अंबेडकर जयंती को लोग समानता दिवस और ज्ञान दिवस के र...
14/04/2022

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती हर साल 14 अप्रैल को मनाई जाती है। अंबेडकर जयंती को लोग समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में भी मनाते हैं। आप भी उनकी जयंती पर उनके किए काम, कथनों और विचारों से लोगों को रू-ब-रू कराएं और दोस्तों, रिश्तेदारों को शुभकामनाएं संदेश भेजें। आप बाबा साहेब के जन्मदिन पर आप भी कुछ और अलग करने का प्रण लें। साथ ही दोस्तों, रिश्तेदार और जानने वालों को उनके जीवन से जुड़ी रोचक बातों से अवगत कराएं और शुभकामना संदेश भेजें। आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को इन मैसेज, कोट्स, तस्वीरों के जरिए अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं भेजें।

वंदना इंफिनिटी हब
डिग्री कालेज रोड,
आदर्श कॉलोनी खटीमा
9368445115,9319681525 VANDANA INFINITY HUB
[email protected]
www.khatimahub.com

Address

Khatima
262308

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Global Information Technology posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share