17/08/2025
🚗 *FASTag वार्षिक पास क्या है?*
➡️ यह पास *प्राइवेट कार/जीप/वैन* के लिए है, जिससे NHAI और नेशनल एक्सप्रेसवे के *चयनित टोल प्लाज़ा* पर *1 साल या 200 ट्रिप (जो पहले हो)* तक *बिना हर ट्रिप शुल्क के* यात्रा की जा सकती है।
🗓️ *पास कब से लागू?*
*15 अगस्त 2025* से लागू होगा।
📅 *पास की वैधता:*
– 1 साल या
– 200 ट्रिप
(जो पहले पूरा हो)
इसके बाद यह सामान्य FASTag की तरह काम करेगा। आप इसे फिर से एक्टिवेट कर सकते हैं।
❓ *क्या यह पास अनिवार्य है?*
– नहीं।
– जो नहीं लेना चाहते, वे सामान्य FASTag से भुगतान कर सकते हैं।
🔁 *1 ट्रिप का मतलब:*
– *पॉइंट बेस्ड टोल:* हर क्रॉसिंग = 1 ट्रिप
– *क्लोज्ड टोलिंग सिस्टम:* एक बार एंट्री + एग्जिट = 1 ट्रिप
🏷️ *स्थानीय पास और वार्षिक पास साथ चलेंगे?*
– हाँ।
– जिस टोल के लिए स्थानीय पास है, वहाँ वही पहले उपयोग होगा।
💳 *शुल्क:* ₹3000/-
🛜 *NHAI / राजमार्ग यात्रा ऐप* से रिचार्ज किया जा सकता है।
✅ *नियमित यात्रियों के लिए लाभदायक*
*पैसा और समय दोनों की बचत करें।*