14/08/2025
(आज का पंचांग - गुरुवार, 14 अगस्त, 2025)
विक्रम संवत् – 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 19 सफ़र
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ऋतु
मास – भाद्रपद
पक्ष – कृष्ण
श्रेष्ठ चौघड़िये – आज शुभ का चौघड़िया सूर्योदय से 7:39 तक रहेगा। चर, लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः 10:54 से 3:46 तक रहेंगे। शुभ का चौघड़िया 5:24 से सूर्यास्त तक रहेगा। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।
तिथि – षष्ठी तिथि रात्रि 2:08 तक होगी तदुपरान्त सप्तमी तिथि होगी।
व्रत / दिवस विशेष – भदा रात्रि 2:08 से प्रारम्भ, चांद छट् व्रत, चंद्रोदय जयपुर में रात्रि 10:16 पर, बलदेव जयंती, हल षष्ठी व ललही छठ, विश्व युवा दिवस, पंचक दिन 9:06 तक, चेहलम (मु.), गंडमूल संपूर्ण दिनरात्रि
आज का राशिफल –गुरुवार, 14 अगस्त, 2025
मेष:🐏
जरूरी कामों को समय रहते निपटा लें। मित्रों का सहयोग करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। संतान के कामों से आप नाराज हो सकते हैं। अचानक यात्रा का योग बन सकता है।
शुभ अंक: 9, 18, 27
शुभ रंग: लाल, केसरिया
उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें कमल का फूल चढ़ाएं।
वृषभ:🐂
आप अपने काम से असंतुष्ट रहेंगे। अधिकारियों से विवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। मकान की मरम्मत पर धन खर्च होगा और बिजली के उपकरणों पर भी पैसा लग सकता है। कार्यक्षेत्र के विस्तार का योग बन रहा है।
शुभ अंक: 6, 15, 24
शुभ रंग: गुलाबी, सफेद
उपाय: भगवान शिव का अभिषेक करें।
मिथुन:👬
कारोबार में नई सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने काम में सफल होंगे। पदोन्नति का योग है। पूंजी निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार-विमर्श करें।
शुभ अंक: 5, 14, 23
शुभ रंग: हरा, हल्का नीला
उपाय: गणेश जी की पूजा करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें।
कर्क:🦀
किसी पर भी आंखें मूंदकर भरोसा न करें, आपके साथ धोखा हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आपके काम पूरे होंगे। धन कोष में वृद्धि होगी, लेकिन पिता के साथ वाद-विवाद की संभावना है। शांति से समय बिताएं।
शुभ अंक: 2, 11, 20
शुभ रंग: क्रीम, सफेद
उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें और हल्दी का तिलक लगाएं।
सिंह:🦁
आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाह से संबंधित चर्चा सफल होगी। वाहन और मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। बीमारी पर पैसा खर्च हो सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले यथावत रहेंगे।
शुभ अंक: 1, 10, 19
शुभ रंग: सुनहरा, नारंगी
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।
कन्या:👧
आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। कारोबार में नई योजना लागू हो सकती है। शेयर बाजार में निवेश से बचें। कर्मचारियों द्वारा नुकसान की संभावना है। जीवनसाथी के साथ चल रहा मनमुटाव सामान्य हो सकता है।
शुभ अंक: 5, 14, 23
शुभ रंग: हरा, भूरा
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
तुला:⚖️
करियर में उन्नति के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। मकान के पुनर्निर्माण पर धन खर्च होगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। वाहन खरीदने का मन बनेगा।
शुभ अंक: 6, 15, 24
शुभ रंग: सफेद, हल्का नीला
उपाय: शुक्रवार को सफेद मिठाई का दान करें।
वृश्चिक:🦂
कोई भी काम शुरू करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी लें, फिर ही निर्णय करें। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। अधिक परिश्रम के कारण थकान महसूस करेंगे। नौकरी में तबादला लाभकारी साबित हो सकता है।
शुभ अंक: 9, 18, 27
शुभ रंग: लाल, गहरा मैरून
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु:🏹
यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे, इसलिए सतर्क रहें। व्यवसाय में लाभ संभव है। संपत्ति से संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं। बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।
शुभ अंक: 3, 12, 21
शुभ रंग: पीला, सुनहरा
उपाय: गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करें।
मकर:🐊
समय के साथ स्थिति आपके अनुकूल हो रही है। तनाव से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और लोगों में आपके प्रति सम्मान बढ़ेगा। भाइयों के साथ संबंध अच्छे होंगे। पुराने विवाद आपके पक्ष में हल होंगे।
शुभ अंक: 8, 17, 26
शुभ रंग: काला, गहरा नीला
उपाय: शनिवार को शनिदेव के मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं।
कुंभ:🏺
जीवनसाथी के साथ गलतफहमी की वजह से संबंध कमजोर हो सकते हैं। अपने कामों को समय रहते पूरा करें। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। भवन निर्माण को लेकर उत्साहित रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है।
शुभ अंक: 4, 13, 22
शुभ रंग: गहरा नीला, बैंगनी
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में दीपक जलाएं।
मीन 🦈
अचानक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता बनी रहेगी। जल्दबाजी में काम करने से नुकसान हो सकता है। विवाद न करें, अन्यथा पारिवारिक कलह हो सकती है।
शुभ अंक: 3, 12, 21
शुभ रंग: पीला, समुद्री हरा
उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें।
श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर मनोहर दास जी महाराज, जयपुर , No.-9829011463