03/10/2026
नैनीताल (उत्तराखंड): नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र से इंसानियत और सूझबूझ की एक मिसाल सामने आई है। बुधवार सुबह बौर कैनाल में तेंदुए का एक छोटा शावक अचानक गिर गया। नहर के गहरे पानी में फंसे शावक के आसपास उसकी मां (मादा तेंदुआ) भी बेचैनी में घूमती नजर आई।
शावक को मुसीबत में फंसा देख स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर एकत्रित हो गए। बिना घबराए ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय दिया और एक लंबे बांस का डंडा नहर में उतारा। शावक ने डंडे का सहारा लिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सुरक्षित बाहर निकलने के बाद शावक अपनी मां के साथ जंगलों की ओर चला गया। ग्रामीणों के इस सराहनीय और त्वरित प्रयास की इलाके में जमकर तारीफ हो रही है