17/09/2026
🚨 आज एक बड़ी ठगी होते-होते बच गई! सावधान रहें, सतर्क रहें। 🚨
आज मेरे साथ एक ऐसा मामला हुआ, जिसे आप सभी के साथ शेयर करना जरूरी समझता हूँ ताकि कोई और इसका शिकार न हो।
गिरिडीह के Subash Public School, Koldiha के नाम से अमित कुमार नाम के व्यक्ति ने मुझे फोन किया। नंबर था 73530 93486। उन्होंने कहा कि उन्हें 200Ah की 2 Battery चाहिए। मैंने रेट बताया तो उन्होंने कहा कि Battery भेज दीजिए और Toto का किराया भी दे देंगे।
हमने भरोसा करके Exide की 2 Battery Toto से भेज दी। मेरा Staff और Toto वाला Subash Public School के पास पहुँचकर इंतजार करने लगे।
इसी बीच मैंने Battery का Bill बनाकर WhatsApp पर भेज दिया। सामने वाले ने कहा कि “मेरे Sir Payment करेंगे, आप अपना PhonePe नंबर भेज दीजिए।”
हमने PhonePe नंबर भेज दिया। इसके बाद 81760 72881 नंबर से WhatsApp Call आया। उन्होंने एक QR/Barcode भेजकर कहा कि WhatsApp Call पर लाइन में रहिए और PhonePe से इसे Scan करके ₹1 भेज दीजिए, उसके बाद आपका पूरा Bill Payment कर देंगे।
⚠️ यहीं हमें समझ आ गया कि यह ठगी का प्रयास है।
हमने कोई ₹1 भी Scan करके नहीं भेजा और Battery का Payment लिए बिना आगे कोई सामान नहीं दिया।
👉 दोस्तों, Cyber Crime आज भी हो रहा है, बस ठगी करने का तरीका बदल गया है।
❌ किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर QR Code Scan न करें।
❌ Payment Receive करने के नाम पर कभी भी UPI PIN न डालें।
❌ किसी के कहने पर WhatsApp Call पर रहकर कोई Transaction न करें।
❌ सामान भेजने से पहले Payment की सही पुष्टि जरूर करें।
✅ शक होने पर तुरंत सावधान हो जाएं और Transaction रोक दें।
एक छोटी सी सावधानी, आपकी मेहनत की पूरी कमाई बचा सकती है। 🙏
यह पोस्ट ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं ताकि कोई और ऐसी ठगी का शिकार न हो।
सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • Cyber Fraud से बचें