शंखनाद टुडे

शंखनाद टुडे Shankhnad.com online news portal brings you the latest news from around the world,covering breaking news in business, politics, entertainment, technology,

media service

ब्रेकिंग न्यूज | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 3 अक्टूबर का व्यस्त कार्यक्रमभोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार, 3 अक...
03/10/2026

ब्रेकिंग न्यूज | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 3 अक्टूबर का व्यस्त कार्यक्रम
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को भोपाल में विभिन्न शासकीय एवं स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम में दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रमों से लेकर IISER परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम शामिल हैं।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम —

सुबह 10:00 बजे: ब्रीफिंग — एडीजी इंटेलिजेंस/आयुक्त जनसंपर्क, समत्व।

सुबह 10:30 बजे: होटल ताज लेकफ्रंट, भोपाल आगमन।

सुबह 11:00–11:25 बजे: दशहरा मैदान, भोपाल आगमन एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ कार्यक्रमों में सहभागिता।

सुबह 11:30–दोपहर 12:00 बजे: न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन, दशहरा मैदान।

दोपहर 12:05–1:05 बजे: राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन, दशहरा मैदान।

दोपहर 1:05–1:30 बजे: होटल ताज लेकफ्रंट, भोपाल वापसी एवं केंद्रीय गृह मंत्री के साथ कार्यक्रमों में सहभागिता।

दोपहर 1:30–शाम 5:15 बजे: स्थानीय कार्यक्रम, होटल ताज लेकफ्रंट।

शाम 5:15–5:40 बजे: IISER परिसर, भौरी, भोपाल आगमन एवं केंद्रीय गृह मंत्री के साथ सहभागिता।

शाम 5:45–7:25 बजे: IISER परिसर में विस्तारित परिसर का शिलान्यास तथा स्वामी विवेकानंद की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण एवं शिलान्यास कार्यक्रम।

शाम 7:30–7:45 बजे: IISER परिसर, भौरी से स्टेट हैंगर भोपाल आगमन।

शाम 7:50 बजे: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भोपाल से प्रस्थान।

रात्रि 8:15 बजे: मुख्यमंत्री का निवास आगमन।

शंखनाद टुडे
आपकी अपनी मासिक पत्रिका
Bharatiya Janata Party (BJP)
CM Madhya Pradesh
BJP Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Hemant Khandelwal
Amit Shah

💐💐💐💐💐💐💐💐Bharatiya Janata Party (BJP) CM Madhya Pradesh BJP Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Hemant Khandelwal
03/10/2026

💐💐💐💐💐💐💐💐
Bharatiya Janata Party (BJP)
CM Madhya Pradesh
BJP Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Hemant Khandelwal

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🙏
02/10/2026

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🙏

बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत BJP सरकार की नाकामी है: राहुल गांधी”स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, वनाधिकार और मनरेगा को ल...
01/10/2026

बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत BJP सरकार की नाकामी है: राहुल गांधी”
स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, वनाधिकार और मनरेगा को लेकर सरकार पर उठाए सवाल
दिनांक- 1 अक्टूबर 2026

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज बालाघाट पहुंचे, जहां उन्होंने कुपोषण एवं विभिन्न बीमारियों के कारण अपने बच्चों को खो चुके पीड़ित आदिवासी परिवारों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने शोकाकुल परिवारों से संवाद कर उनकी पीड़ा सुनी और बच्चों की मृत्यु से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके दुख में सहभागी बनने का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, CWC सदस्य कमलेश्वर पटेल, CEC सदस्य ओमकार मरकाम, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, प्रदेश सह-प्रभारी श्रीमती उषा नायडू, विधायक संजय उइके, विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे, विक्की पटेल, पूर्व मंत्री मुकेश नायक, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष श्रीमती हिना कावरे सहित कांग्रेस के नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मीडिया से चर्चा में राहुल गांधी ने सरकार से पूछे सवाल
राहुल गांधी ने कहा कि बीमारी और कुपोषण के कारण कई बच्चों की मृत्यु हुई है, लेकिन प्रभावित परिवारों को अब तक मुआवजा तक नहीं मिला है। आधे परिवार अभी भी मुआवजे की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी सरकारी सहायता एवं योजनाओं की स्थिति बेहद चिंताजनक है। जिन परिवारों को सरकारी सहायता की आवश्यकता है, उन्हें समय पर आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
राहुल गांधी ने आदिवासियों की जमीन, जमीन के पट्टे और वनाधिकार कानून (Forest Rights Act) का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि आदिवासी परिवारों के अधिकार और पट्टे के मामले लंबे समय से अटके हुए हैं और उन्हें उनका हक मिलना चाहिए।

उन्होंने मनरेगा को लेकर कहा कि योजना का नाम बदल दिया गया है, लेकिन काम बंद पड़ा है। जरूरत है कि मनरेगा के तहत रोजगार और काम की व्यवस्था फिर से प्रभावी रूप से शुरू की जाए, ताकि ग्रामीण और आदिवासी परिवारों को रोजगार मिल सके।
राहुल गांधी ने सरकारी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार 24 घंटे विकास की बात करती है, जबकि जमीन पर 24 घंटे भ्रष्टाचार दिखाई देता है। आदिवासियों को जब सरकार की सबसे अधिक आवश्यकता होती है, तब सरकार वहां दिखाई नहीं देती। ऐसा लगता है कि मध्य प्रदेश और केंद्र सरकार की वहां कोई प्रभावी उपस्थिति नहीं है।
आदिवासियों को मिले उनका अधिकार
कांग्रेस पार्टी की ओर से सरकार से मांग की गई कि वह अपनी जिम्मेदारी पूरी करे। आदिवासी क्षेत्रों में अस्पतालों और स्कूलों की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, मनरेगा के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जाए तथा पात्र आदिवासी परिवारों को उनकी जमीन के पट्टे और वनाधिकार कानून के तहत उनके अधिकार दिए जाएं।
राहुल गांधी ने कहा कि बालाघाट में जिस तरह आदिवासी बच्चों की जान गई, वह मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार की नाकामी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वे इस घटना के साथ-साथ देशभर में आदिवासियों के साथ हो रहे अन्याय का मुद्दा लोकसभा के अंदर उठाएंगे।
Indian National Congress - Madhya Pradesh
Rahul Gandhi
Indian National Congress
Digvijaya Singh
Indian Youth Congress

01/10/2026

बालाघाट में आकर ऐसा लगा- जैसे हिंदुस्तान के बीच में ही हिंदुस्तान की सरकार नहीं है।
यहां बहुत सारे बच्चों की मृत्यु कुपोषण और अन्य बीमारियों के कारण हुई है, लेकिन सरकार की तरफ से लोगों को कोई सपोर्ट नहीं मिल रहा है।
यहां पर लोगों की जमीन से जुड़े मुद्दे हैं, वन अधिकार अधिनियम से जुड़ा मुद्दा है और मनरेगा का भी मुद्दा है। कई परिवारों ने अपने बच्चे खो दिए, लेकिन अभी तक आधे लोगों को मुआवजा नहीं दिया गया है।

मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि वो अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
बालाघाट में लोगों को स्कूल, अस्पताल की सुविधा दीजिए और इन्हें इनका हक दीजिए। BJP सरकार 24 घंटा विकास की बात करती है, लेकिन जिम्मेदारी निभाने के वक़्त गायब हो जाती है।
अगर सरकार प्रदेश में दो योजनाएं चला रही है तो इन्हें दोनों का फायदा मिलना चाहिए, लेकिन इन्हें एक योजना का फायदा देकर, दूसरे से नाम इनका काट दिया जाता है।
मुझे यहां की स्थिति देखकर काफी दुख हुआ। हमने इनसे कहा है कि हम सरकार में आते ही इनकी मदद करेंगे।
हम इन्हें वनवासी नहीं, आदिवासी कहते हैं और ये हिंदुस्तान के पहले मालिक हैं, इसलिए इन्हें देश में जगह और सुविधाएं मिलनी चाहिए।
मध्य प्रदेश में हर तरफ हालात खराब हैं और ये पूरी तरह से मध्य प्रदेश सरकार का Failure है।

: नेता विपक्ष Rahul Gandhi

📍 बालाघाट, मध्य प्रदेश
Digvijaya Singh
Indian National Congress
Indian National Congress - Madhya Pradesh
Indian Youth Congress

30/09/2026

भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रभारी एवं सांसद बिप्लब कुमार देब के भोपाल आगमन पर पुष्‍पगुच्‍छ भेंट कर स्वागत किया।
Bharatiya Janata Party (BJP)
BJP Madhya Pradesh
Hemant Khandelwal

28/09/2026

MP,भोपाल: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। पुलिस ने लिंक रोड पर बैरिकेडिंग कर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।
Indian National Congress
Indian National Congress - Madhya Pradesh

28/09/2026

भोपाल
MP नगर में करेंट लगने से भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की मौत
प्रशासन की लापरवाही की चढ़ा भेंट
सड़क पर लगे पोल से लगा करंट
फैमिली के साथ शॉपिंग करने पहुंचे थे निजी माल में
सड़क पार करते समय पोल को पकड़ा खुला हुआ था तार
पत्नी और पति को लगा था करेंट
मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने CPR दे बचाने का किया प्रयास
AIIMS अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने मृत घोषित किया।
शंखनाद टुडे
Bharatiya Janata Party (BJP)
BJP Madhya Pradesh

28/09/2026

मध्य प्रदेश। उज्जैन मस्जिद मामले में विधायक आरिफ मसूद का बयान
पुलिस को केन चार्ज नहीं करना था जिसकी में निंदा करता हु
जबदस्ती भ्रम फैलाया जा रहा है,माहौल खराब किया जा रहा है
वर्षो पुरानी मस्जिद को बेजा परेशान नहीं करना चाहिए
मुख्यमंत्री से मांग की आपका गृह जिला है इसको गंभीरता से ले
मुस्लिम समाज से अपील की संयम रखें आप लोग सभी
जब तक शहर कमेटी कोई फैसला न ले
Bharatiya Janata Party (BJP)
CM Madhya Pradesh
Indian National Congress
Indian National Congress - Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
BJP Madhya Pradesh
Arif Masood

28/09/2026

"प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए एक गुड न्यूज है..." प्रीपेड यूजर्स को अब मिलेगा 30 दिन का रिचार्ज प्लान
सांसद राघव चड्ढा ने बताया कि सरकार ने अभी 'टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (13वां संशोधन) रेगुलेशंस 2026' पेश किया है।
अब प्रीपेड ग्राहकों को 28 दिन की जगह 30 दिन का रिचार्ज प्लान मिलेगा जो लोग डेटा इस्तेमाल नहीं करते,उन्हें सिर्फ वॉइस और SMS वाले प्लान मिल सकेंगे।
Bharatiya Janata Party (BJP)
Indian National Congress
Rahul Gandhi
Raghav Chadha

Address

Bhopal
462043

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when शंखनाद टुडे posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to शंखनाद टुडे:

Shortcuts

Share