Janaral Information

Janaral Information Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Janaral Information, Bharuch.

27/04/2017

1. पेड़ धरती पर सबसे पुरानें living organism हैं, और ये कभी भी ज्यादा उम्र की वजह से नही मरते.

2. धरती पर मानवों के जन्म से लेकर अब तक हम 3 लाख करोड़ पेड़ काट चुके हैं. हर 2 second में एक फुटबाॅल के मैदान जितने जंगल काटे जा रहे हैं.

3. हर साल 5 अऱब पेड़ लगाए जा रहे है लेकिन हर साल 10 अऱब पेड़ काटे भी जा रहे हैं.

4. एक पेड़ 1 साल में 21.7 kg काॅर्बनडाइ-ऑक्साइड अपने अंदर सोखता है और दिन में इतनी ऑक्सीजन देता है कि 4 आदमी जिंदा रह सकें.

5. दुनियाभ़र में लगभग 30 खऱब 40 अऱब पेड़ है. यानि मिल्की वे सितारों और मानव दिमाग में मौजूद कोशिकाओं से भी ज़्यादा.

6. देशों की बात करें, तो दुनिया में सबसे ज्यादा पेड़ रूस में है 641 अऱब. उसके बाद कनाडा में 318 अऱब, ब्राज़ील में 301 अऱब, अमेरिका में 228 अऱब और भारत में केवल 35 अऱब पेड़ बचे हैं.

7. दुनिया की बात करें, तो 1 इंसान के लिए 422 पेड़ बचे है. लेकिन अगर भारत की बात करें, तो 1 हिंदुस्तानी के लिए सिर्फ 28 पेड़ बचे हैं.

8. पेड़ो की कतार धूल-मिट्टी के स्तर को 75% तक कम कर देती है. और 50% तक शोर को कम करती हैं.

9. एक पेड़ इतनी ठंड पैदा करता है जितनी 1 A.C 10 कमरों में 20 घंटो तक चलने पर करता है. जो इलाका पेड़ो से घिरा होता है वह दूसरे इलाकों की तुलना में 9 डिग्री ठंडा रहता हैं.

10. पेड़ अपनी 10% खुराक मिट्टी से और 90% खुराक हवा से लेते है. एक पेड़ में एक साल में 2,000 लीटर पानी धरती से चूस लेता हैं.

11. एक एकड़ में लगे हुए पेड़ 1 साल में इतनी Co2 सोख लेते है जितनी एक कार 41,000 km चलने पर छोड़ती हैं.

12. दुनिया की 20% oxygen अमेजन के जंगलो द्वारा पैदा की जाती हैं. ये जंगल 8 करोड़ 15 लाख एकड़ में फैले हुए हैं.

13. इंसानो की तरह पेड़ो को भी कैंसर होती है. कैंसर होने के बाद पेड़ कम ऑक्सीजन देने लगते हैं.

14. युकेलिप्टस (जिसे हम सफेदे का पेड़ भी कहते है) की पत्तियों में भी सोने के कण मौजूद होते है. सफेदे का पेड़ खेत को बंजर बनाता है यह किसी भी ओर पेड़ की तुलना में सबसे ज्यादा पानी चूसता है. अंग्रेजों ने दलदल मिटाने के लिए सफेदे के पेड़ लगाने आरंभ किये थे.

15. पेड़ की जड़े बहुत नीचे तक जा सकती है. दक्षिण अफ्रिका में एक अंजीर के पेड़ की जड़े 400 फीट नीचे तक पाई गई थी.

16. दुनिया का सबसे पुराना पेड़ स्वीडन के डलारना प्रांत में है. टीजिक्को नाम का यह पेड़ 9,550 साल पुराना है. इसकी लंबाई करीब 13 फीट हैं.

17. कौन-सा पेड़ या पौधा सबसे ज्यादा ऑक्सीजन पैदा करता है ?

Ans. किसी एक पेड़ का नाम लेना मुश्किल है लेकिन तुलसी, पीपल, नीम और बरगद दूसरों के मुकाबले ज्यादा ऑक्सीजन पैदा करते हैं.

18. पेड़ ऊपर की तरफ ही क्यों बढ़ते है नीचें या साइड में क्यों नही ?

Ans. ऐसा सूर्य की किरणों की वजह से होता है. जब हम धरती में किसी बीज को दबा देते है तो भी वह ऊपर की तरफ ही निकलता है जबकि वहाँ तक तो सूर्य की किरणें भी नही जाती ? दोस्तों, सूर्य की रोशनी में प्रकाश से अलग भी किरणें होती है जो धरती में 1-2 मीटर तक जाती है जैसे:- अवरक्त किरणें, पैराबैंगनी किरणें. बीज इन्हीं किरणों से सूर्य की दिशा पता कर लेते हैं.

19. यदि धरती के सारे पेड़ काट दिए जाए तो क्या वायुमंडल रहेगा ?

Ans. वायुमंडल के लिए पेड़ आवश्यक नही है. इसके लिए जरूरी है गुरूत्वाकर्षण बल. मंगल ग्रह पर पेड़ नही है लेकिन वायुमंडल है, लेकिन उसका वायुमंडल कम घना है क्योकिं पृथ्वी की तुलना में उसका गुरूत्वाकर्षण बल भी कम है. दूसरी तरफ चंद्रमा पर गुरूत्वाकर्षण बल इतना कमजोर है कि यहाँ पर वायुमंडल ही नही है. अब बताते है कि पेड़ ना होने पर क्या होगा, सभी प्राणी Co2 उत्पन्न करेगें और पेड़ Co2 को सोखते है तो सारे पेड़ कटने के बाद पृथ्वी पर कार्बनडाई-आक्साइड की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी.

रोचक बातेंएशिया महाद्वीप से जुड़े रोचक तथ्य  1.पूरी दुनिया की 30% धरती और 4 अरब लोगो के साथ एशिया सबसे बड़ा और सबसे अधिक...
20/01/2017

रोचक बातें
एशिया महाद्वीप से जुड़े रोचक तथ्य


1.पूरी दुनिया की 30% धरती और 4 अरब लोगो के साथ एशिया सबसे बड़ा और सबसे अधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप हैं.

2. विश्व के पाँच प्रमुख धर्मों : हिन्दू, ईसाई, इस्लाम, चीनी लोक सभ्यता तथा बौद्ध का उदय यहीं एशिया में हुआ.

3. पूरी दुनिया में उपजाए गए चावल का 90% तो एशिया में ही उपयोग कर लिया जाता हैं.

4.एशिया के 2 अरब लोगो को शराब नही पचती क्योंकि उनमें इसके लिए जरूरी लिवर एन्जाइम नही होता.

5.बंदरों के दिमाग को चीन, दक्षिण एशिया तथा अफ्रीका के कुछ हिस्सों में बड़े चाव से खाया जाता हैं.

6.प्रचलित धारणा के ठीक विपरीत अफ्रीका में कोई जंगली बाघ नहीं पाया जाता; ये बस एशिया में पाए जाते हैं.

7.एशिया के सबसे अमीर आदमी Sir Ka-shing Li ने 15 साल में स्कूल छोड़ दिया था.

8.नेपाल एशिया का पहला देश है जहाँ समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी गई. यहां फांसी की सजा भी न दिए जाने का प्रावधान हैं.

9.आधे एशिया, अफ्रीका तथा दो – तिहाई यूरोप के लोगों को हर साल TV लाइसेंस शुल्क अदा करना होता हैं.

10. “चंगेज खाँ” ने एशिया और यूरोप के 4 करोड़ लोगो को मौत के घाट उतार दिया था.

11.साल 2010 में एशिया में करीब 33 लाख लोग लखपति थे; उत्तरी अमेरिका के 34 लाख से कुछ ही कम.

12.एशिया में ही विश्व का सबसे ऊँचा बिंदु माऊंट एवरेस्ट तथा सबसे गहरा बिंदु मृत सागर मौजूद हैं.

13. दुनिया की दस सबसे ऊँची इमारतों में से नौ एशिया में हैं.

14.एशिया में ही दुनिया का सबसे ज्यादा समाचार पत्र पढ़ने वाला देश हैं.

15. एशिया में कुल 110 करोड़ हिन्दू हैं; यानि हर चौथा आदमी हिन्दू हैं.

16. एशिया का सबसे छोटा देश हिंद महासागर में भारत के नज़दीक बसा मालदीव हैं.

17. एशिया अकेला ऐसा महाद्वीप है, जिसकी सीमा अन्य दो महाद्वीपों से जुड़ी हुई हैं; अफ्रीका और यूरोप.

18.एशिया के लोगों ने ही दुनिया को लिखने की कला दी हैं.

07/12/2016

Shrimad Bhagavad Gita in Hindi – गीता के बारे में रोचक तथ्य

श्रीमद्भगवद्गीता (Shrimad Bhagavad Gita) हिन्दुओ के पवित्र ग्रंथों में से एक है। इस ग्रन्थ में जीवन का पूरा सार दिया गया है। आज हम आपको गीता के बारे में जानकारी देगे उम्मीद है आपके काम आए।

1. गीता महाभारत में छन्दों का सबसे महत्वपूर्ण संग्रह है।

2. पूरी दुनिया में हिंदू भगवद् गीता से परिचित हैं और हम सबने हमारी पीढ़ियों से इसकी महानता के बारे में सुना है।

3. गीता भगवान श्री कृष्ण द्वारा युद्ध और जीवन के अर्थ को समझाने के लिए अर्जुन को दिए गए उपदेश की एक श्रृंखला है।

4. यह पांडव राजकुमार अर्जुन और उसके सारथी बने भगवान श्री कृष्ण के बीच एक महाकाव्य संवाद है।

5. महाभारत इस बात की पुष्टि करता है कि भगवान कृष्ण ने 3137 ई.पू. कुरुक्षेत्र के युद्ध में अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था विशेष ज्योतिषीय संदर्भों के अनुसार, 35 साल की लड़ाई के बाद वर्ष 3102 ई.पू. में कलियुग की शुरुआत हुई।

6. भगवद् गीता में 18 अध्याय हैं जिसमे कुल 700 छंद हैं और यह तीन हिस्सों में विभाजित है जिसमे प्रत्येक हिस्से में 6-6 अध्याय हैं।

7. यह देखा जा सकता है कि नंबर अठारह महाभारत में कई जगह प्रयोग हुआ है नम्बर अठारह का मतलब संस्कृत में “जया” होता है जिसका शाब्दिक अर्थ बलिदान से हैं 18 त्योहार, गीता में 18 अध्याय अक्षौहिणी अथार्त 18 जरासंध का 18 बार आक्रमण और कहा जाता है कि पांडवों के पास 11 अक्षौहिणी सेना थी और कौरवों के पास 7 अक्षौहिणी तो कुल मिला कर हुई 18 इस प्रकार 18 अंक का महाभारत में बहुत महत्व है।

8. अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपने जीवन के आखिरी वर्षो में भगवद गीता में निहित बुद्धिमता में आत्मसात शुरू कर दिया! उसने कहा कि मुझे अपने जीवन के प्रारंभिक दिनों में ही भगवद् गीता में लिप्त हो जाना चाहिए था ऐसा ना करने का मुझे बहुत खेद है।

9. भगवद् गीता का पहला अंग्रेजी अनुवाद 1785 में चार्ल्स विल्किंस ने लंदन में किया था।

10. बहुत कम लोगो को ये भगवद् गीता का निष्कर्ष पता होगा कृष्णा-वाणी अनुसार “धर्म कि सभी किस्मों को त्याग कर मुझे और सिर्फ़ मुझे अपने आप को आत्म समर्पित कर दें” बहुत कम लोग इस निष्कर्ष को समझ पाते है इसीलिये यह तथ्य बहुत से लोगो को पता नही है।

11. भगवद् गीता को गीत क्यों कहा जाता है जबकि यह तो एक उपदेश है? क्योंकि यह एक ऐसे स्केल पर बोला गया जिसे Anushtup कहा जाता है प्रत्येक छंद में 32 अक्षर हैं मूलतः ये चार चार पक्तियों में विभाजित हैं जिसमे आठ अक्षर हैं एक विशेष छंद में Trishtup स्केल का प्रयोग किया गया है जिसमे हर चार पंक्तियों में 11-11 अक्षर हैं।

12. न केवल अर्जुन बल्कि 3 और लोगो ने सीधे कृष्णा से गीता का उपदेश सुना।

संजय (क्योकि उसे उपहार में दिव्य शक्ति मिली हुई थी)
हनुमान (क्योकि वह अर्जुन के रथ पर था)।
बर्बरीक (घटोत्कच का पुत्र)जो यह सब एक पहाड़ी के ऊपर से देख रहा था।
13. भगवद् गीता मूलतः शास्त्रीय संस्कृत में लिखी गयी है परन्तु इसे अब तक 175 भाषाओं में अनुवादित किया जा चुका है।

14. अदालत में गीता और कुरान की कसमें सिर्फ फिल्मों में दिखाई जाती है। हकीकत में ऐसा कुछ नही है… दरअसल यह सब 170 साल पहले खत्म हो चुका है लेकिन फिल्मों में आज भी ये सिलसिला चला आ रहा है। अंग्रेजों ने सोचा इस देश के लोग कल्चर के प्रति ज्यादा भावुक हैं इसलिए गीता या कुरान की कसम खाकर झूठ नहीं बोल सकते। इसलिए ये सब शुरू किया गया था।

15. गीता से हमें क्या-क्या सीख मिलती है।

मानसिक शांति और सौहार्द हासिल करने के लिए अपनी इच्छाओं को खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए।
मौत से डरना बेकार है मौत का अर्थ सिर्फ आत्मा का भौतिक संसार से आध्यात्मिक संसार में जाना है।
कर्म अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमेशा परिणाम के बारे में चिंता किए बिना पूरे समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए।
भगवान हमेशा हमारे साथ और हमारे आसपास होता है भले ही हम कहीं भी हो या कुछ भी कर रहे हो।
अन्य प्राणियों की ओर इंसान के मन में बुरी भावनाये इंसान के विनाश का कारण है। इनसे बचा जाना चाहिए।

30/05/2016

नींद से जुड़े रोचक तथ्य

1. आज तक ऐसा कोई जवाब नहीं मिला जिससे पता चले हम सोते क्यों हैं।

2. इंसान अपने जीवन का एक तिहाई हिस्सा, यानि लगभग 25 वर्ष, सोने में गुजार देता हैं।

3. जब तक बच्चा 2 साल का होता हैं तब तक बच्चे के मां-बाप उसकी वजह से 1055 घंटे कम सोते हैं।

4. सोते वक्त अगर आप के दिमाग को लगता है की आप किसी खतरे में नही हैं तो वे उन आवाजो को छानकर निकाल देता है जो आप को नींद से जगा सकती हैं।

5. जब आपकी नींद Alarm बजने से थोड़ी देर पहले खुल जाती हैं तो उसे “Circadian Rhythm” कहते हैं।

6. कभी-कभी जब हम सोने की कोशिश कर रहे होते हैं, तो घडी की टिक-टिक से भी हमें बहुत गुस्सा आता हैं।

7. अक्सर हम दोपहर के 2.00 बजे और रात के 2.00 बजे सबसे ज्यादा थकान महसूस करते हैं।

8. अकसर जो लोग ज्यादा नहीं सोते उनके harmons का स्तर जल्दी गिरता हैं।

9. सबसे ज्यादा समय तक लगातार जागने का रिकार्ड 1964 में 17 साल के Randy Gardner ने बनाया था. वह 264 घंटे 12 मिनट तक जगा रहा.

10. अगर आप किसी सपने से जाग गए हैं और वापस उस सपने को देखना कहते हैं तो आपको जल्दी से आंखे बंद करके सो जाना चाहिये बिलकुल सीधा होकर. ये तरीका हर बार काम नहीं करता पर आप एक अच्छा सपना जरूर देख पाएंगे.

11. आपको जानकर हैरानी होगी कि 15% जनसंख्या को नींद में चलने की और 5% जनसंख्या को नींद में बोलने की बीमारी हैं।

12. हर 4 शादीशुदा जोड़ो में से एक जोड़ा ऐसा हैं, जो अलग-अलग बेड पर सोता हैं।

13. जब आप खुश होते हैं तो कम नींद में काम चल जाता हैं।

14. महात्मा गांधी अपनी इच्छा अनुसार सोते और जाग सकते थे। उन्हें गहरी नींद के लिए पांच मिनट का समय ही काफी था।

15. सुबह 3:00 से 4:00 बजे के बीच आपका शरीर सबसे कमज़ोर होता हैं. यही कारण है कि ज़्यादातर लोगों की नींद में मृत्यु इसी समय होती हैं.

16. “Bruxism” उसे कहते हैं जब हम नींद में अपने दांत किट किटाने लगते हैं।

17. 1998 में किये गए एक experiment से पता चलता है कि घुटनों के पीछे, तेज प्रकाश पड़ने से दिमाग में चलने वाली नींद और चेतना की घड़ी reset हो जाती हैं।

18. सोते समय छींक मरना असंभव हैं।

19. हम बिना खाए 2 महीने तक जीवित रह सकते हैं, लेकिन बिना सोये केवल 11 दिन तक जीवित रह सकते हैं।

20. जापान में काम करते करते सो जाना मान्य है क्योकि इसे कड़ी मेहनत करते हुए थक जाना समझा जाता है।

21. “Dysania” वह हालत हैं, जब सुबह बिस्तर से उठना बहुत कठिन काम लगता हैं।

22. बिल्लियाँ अपने जीवन का 70% भाग सोने में बिताती हैं।

23. घोड़ा खड़ा होकर और खरगोश अपनी आँखे खोल कर सोता हैं।

24. 1849 में, “David Atchison” अमेरिका के एक दिन के president बने, और उन्होंने अपना ज्यादातर समय सोने में बिता दिया।

25. आप टेलिविजन देखने से ज्यादा कैलोरी सोने में खर्च करते हो।

26. मैनें सपने में मकड़ी खाई.. ये एक झूठ हैं क्योकिं सपने में मकड़ी खाने के चांस 0% हैं।

27. अमेरिका के 8% लोग नंगे सोते हैं।

28. दुनिया में मनुष्य ही ऐसा जीव हैं जो अपनी इच्छा से सो सकता हैं.

29. सोते समय साँस छोड़ते वक्त हमारा वजन एक पौंड यानि 450 ग्राम तक कम हो जाता है।

30. जब पूरा चाँद निकलता है तो इंसान कम सोता है इसके लिए आप पर्यावरण को जिम्मेदार ठहरा सकते हों।

31. जब दुनिया में कलर टीवी नहीं था, तब लगभग 80% जनसँख्या को सपने भी काले और सफ़ेद आते थे.

32. जो लोग सपने नहीं देखते उन्हें “Personality Disorders” नामक बीमारी होती हैं।

33. “Parasomnia” एक ऐसी बीमारी हैं, जिसमें आदमी नींद में ही हत्या जैसा संगीन जुर्म कर सकता हैं।

34. जब डोल्फिन और व्हेल सो रही होती है तब भी उनका आधा दिमाग जागता रहता हैं, उन्हें याद दिलाने के लिए कि हवा लेने सतह पर कब जाना हैं।

35. रात को सोते वक्‍त हम अपनी सूंघने की क्षमता खो बैठते हैं, जिससे अगर घर पर कोई गैस लीक हो रही हो या फिर धुएं की महक आए तो हमें पता ही नहीं चल पाता।

36. अगर आप 16 घंटे तक लगातार जागते हैं तो आपका दिमाग ऐसा महसूस करेगा जैसे आपके खून में 0.5% अल्कोहल होने पर करता हैं.

37. यदि आपने पूरी नींद नही ली तो आप बाॅडी में लैप्टिन की कमी होने के कारण आप ज्यादा खाना खाएंगे.

38. कभी-कभी अधिक ऊंचाई के कारण भी नींद नही आती.

39. “Sleep Apnea” एक ऐसी बीमारी हैं जब सोते वक्त साँस रूक जाता हैं इसके कारण आदमी सोने से डरता हैं और हमेशा तनाव में रहता हैं.

40. अगर आप रात को 7 घंटे से कम सोते हैं तो जुकाम होने की संभावना 3 गुणा बढ़ जाती हैं.

41. टोपी लगाकर सोना असंभव हैं. नींद ही नही आएगी.

42. नींद न आने का सबसे बड़ा कारण 24 घंटे Internet चलाना हैं.

06/05/2016

1. “Scientist” शब्द पहली बार 1883 में प्रयोग किया गया था।

2. वैज्ञानिको ने ये पता लगा लिया है कि मुर्गी पहले आई या अंडा ? उनके अनुसार अंडे में एक ऐसा प्रोटीन पाया जाता है जो केवल मुर्गी उत्पन्न कर सकती है।

3. वैज्ञानिको द्वारा प्रतिदिन 41 नई प्रजातियाँ खोजी जा रही है।

4. आकाश से गिरी हुई बिजली सूर्य से 5 गुना ज्यादा गर्म होती है।

5. प्रकाश को आकाशगंगा के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने के लिए 100,000 साल का समय लगता है।

6. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आप बर्फ के टुकड़े से आग शुरू कर सकते है।

7. Ploutonium मनुष्य द्वारा बनाया गया सबसे पहला तत्व है.

8. अगर आप अंतरिक्ष में जाते है तो आप गला घुटने की बजाए शरीर के फटने से पहले मर जाएगें क्योंकि वहाँ पर हवा का दबाब नही है.

9. ध्वनि हवा से ज्यादा स्टील में लगभग 15 गुना अधिक गति करेगी.

10. जब एक जैट प्लेन की गति 1000 किलोमीटर प्रतिघंटा होती है तब उसकी लंम्बाई एक परमाणु घट जाती है.

11. जब चाँद बिलकुल आपके सिर पर होता है तो आपका वजन थोड़ा कम हो जाता है.

12. तत्वो की आर्वती सारणी में ‘j’ अक्षर कही भी नही आता।

13. क्विक सिल्वर या पारा ऐसी एकमात्र धातु है, जो तरल अवस्था में रहती है और इतनी भारी होती है कि इस पर लोहा भी तैरता है।

14. चंद्रमा हर साल हमसे 3.78 cm दूर हो रहा है।

15. नाभिकीय भट्टियों में प्रयुक्त गुरु-जल विश्व का सबसे महँगा पानी है। इसके एक लीटर का मूल्य लगभग 13,500 रुपये होता है।

16. नील आर्मस्ट्राँग ने सबसे पहले अपना बाँया पैर चँद्रमा पर रखा था और उस समय उनके दिल की धड़कन 156 बार प्रति मिनट थी.

17. एक मध्यम आकार के बादल का वजन 80 हाथियो के बराबर होता है।

18. धरती एकलौता ऐसा ग्रह है जिसका नाम किसी देवता के ऊपर नही रखा गया और ना ही पुल्लिंग रखा गया है.

19. ऐस्बेस्टस नामक पदार्थ आग में नहीं जलता।

20. शुक्र ग्रह की सतह का तापमान 351 डिग्री से./ 864 डिग्री फे. है, जो किसी भी ग्रह की सतह का सबसे अधिक तापमान है।

21. नार्वे दुनिया का एक ऐसा देश है जहाँ सूरज आधी रात में चमकता है।

22. प्रकाश को धरती की यात्रा करने के लिए सिर्फ 0.13 सैकेंड लगेगें.

(पाकिस्तान के बारे में रोचक तथ्य)इंटरनेट पर पोर्न सर्च करने के मामले में पाकिस्तान शीर्ष देशों की सूची में नंबर एक पर है...
22/02/2016

(पाकिस्तान के बारे में रोचक तथ्य)

इंटरनेट पर पोर्न सर्च करने के मामले में पाकिस्तान शीर्ष देशों की सूची में नंबर एक पर है।

1947 में आजादी के दौरान पाकिस्तान में हिन्दू जनसंख्या 24% थी, अब वह घटकर 1% रह गई है, क्या हुआ गुमशुदा हिन्दुओं का ?

आतंकवादी और विद्रोही गतिविधियों के आधार पर किए गए विश्लेषण में पाकिस्तान को दुनिया का आठवां सबसे खतरनाक देश बताया गया है।

दुनिया में 50 % से ज्यादा फुटबाॅल अकेला पाकिस्तान बनाता है। (www.gazabhindi.com)

विश्व में सबसे बड़ा एम्बुलेंस नेटवर्क पाकिस्तान का है।

Pakistan Army दुनिया की छठी सबसे बड़ी Army है।

भारत की आजादी के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन युद्ध जीते हैं।

दुनिया का दुसरा सबसे ऊँचा पहाड़ K2 पाकिस्तान में है।

छोलो का उत्पादन करने में पाकिस्तान भारत के बाद दूसरे नंबर पर है।

पिछले पांच साल में पाकिस्तान की साक्षरता दर, 250% तक बढ़ गई। (www.gazabhindi.com)

अकेले पाकिस्तान में 60 से अधिक भाषाएँ बोली जाती है।
हर साल लगभग 1 लाख लोग ही पाकिस्तान जाते है।

पाकिस्तान में हर 7 Second में एक बच्चे का जन्म होता है।

एक दिन में सबसे ज्यादा पेड़ लगाने का रिकार्ड पाकिस्तान के नाम है। यहाँ एक दिन में 7,50,000 पेड़ लगाए गए थे।

पाकिस्तान के पास दुनिया का का चौथा सबसे बड़ा Brodband Internet System है।

पहला PC Virus दो पाकिस्तानी भाइयों ने बनाया था। http://(www.gazabhindi.com)

28 मई 1998 को पाकिस्तान Nuclear Power हासिल करने वाला पहला इस्लामिक देश बन गया।

पाकिस्तान के राष्ट्रीय गान की धुन को दुनिया की तीन शीर्ष धुनो में पहला स्थान प्राप्त है।

पाकिस्तानी गूगल पर सबसे ज्यादा सुअर, गधे, कुत्ते, बिल्ली और सांप की पोर्न वीडियो और अन्य सामग्री सर्च करते हैं।

Interesting facts in hindi, amazing facts in hindi, rochak tathay, रोचक तथ्य

11/04/2015

30. एक काँच की गेंद, एक रबड़ की गेंद से
ज्यादा उछलती है और मजबूत स्टील की गेंद
एक पूरी काँच की बनी हुई वस्तु से
ज्यादा उछलती है.
31. नकदी कागज की नही बनती है, यह Cotten
की बनती है.
32. विश्व में अभी भी 30 प्रतीशत लोग ऐसे है
जिन्होंने कभी मोबाइल का प्रयोग
नही किया.
33. औसतन हर दिन 12 नव जन्में बच्चे किसी ओर
मां-बाप को दें दिए जाते हैं.
34. Leonardo-da-Vinci एक ही समय में एक हाथ से
लिख और दूसरे से पेंट कर सकते थे.
35. जब आप chewing gum चबा रहे होते है, अगर तब
आप प्याज कांटे तों आप की आँखों से आंसु
नही निकलेगें.

11/04/2015

21. पैसों के नोट आम पेपर से नही बने होते। इन्हें
बनाने के लिए एक special cotten और मलमल का मिश्रण लिया जाता है. 1932 में जब नकद
धन की कमी हो गई थी तब अमेरीका के
Tenino शहर में बहुत कम समय के लिए नोट
लकडी के बुरादे से बनाए गए थे.
22. एक अध्ययन ने अनुसार पूर्वी देशों के भोजन
की पैदावार का 27 प्रतीशत हिस्सा कुडे के
डिब्बों में फेका जाता है. फिर भी 1 से 2 अरब
लोगों को कम भोजन मिलता है ओर इतने
ही लोग मोटापे से परेशान हैं.
23. ऊठ को ‘रेगिस्तान का जहाज’ कहा जाता है
इसलिए नही कि यह बहुत सारा सामान ले
जा सकता ब्लिक इसलिए क्योंकि यह
रेगिस्तान में भी बिना पानी पीए 15
दिनों तक रह सकता है. इसके शरीर
की संरचना इस प्रकार है कि यह बहुत ही कम पानी का उपयोग करता है और दूसरा इसे
पेशाब बहुत कम आता है.
24. मैक्सिको में एक रेगिस्तान है , जिसमें एक श्रेत्र
है जिसे ‘शाँति खंड’ अथवा ‘Zone of silence’ कहा जाता है. यहाँ पर आप साफ-साफ टी.
वी सिगनल और रेडियों सिगनल नही आ
सकता. स्थानिय लोंगो का कहना है कि कई
बार यहाँ पर आसमान में आग के गोले बरसते हैं.
25. बिल गेट्स का पहले एक कंम्पनी थी ‘Traff-O- Data’ जो ऐसे यंत्र बनाती थी जो कि सड़क पर स्थति किसी बिन्दु से गुजरने
वाली कारों की गिणती रिकार्ड करते थे.
26. Ireland ऐसा देश है
जो कि अमरीका को छोड , दुनिया में दुसरे
स्थान पर सबसे ज्यादा साफटवेयर उत्पादित
करता है.
27. रेडियोएक्टिविटी के कारण हमारे आधे
दाँतो की रचना बदलकर बेकार हो सकती है.
28. कागज के उत्पादन में अनाज का उपयोग
जिल्द बनाने के तौर पर किया जाता है.
अनाज का उपयोग इस लिए
किया जाता ता कि printing के समय ink फैले
ना. घटीया कागज का इस्तेमाल इस लिए
नही किया जाता है क्योंकि जब आप अपने अखबार के ऊपर कुहनी रख कर पढ़ते है तब वह
काली हो जाती है.
29. चाँदी के गहने शुद्ध चाँदी के गहने नही बने होते
बल्कि यह 92.5 प्रतीशत चाँदी और 7.5
प्रतीशत तांबे के बने होते हैं. ऐसा इसलिए
किया जाता है क्योंकि चाँदी बहुत ही नर्म
तत्व है.

11/04/2015

11. सीटी बजाना शिष्टाचार के लिहाज से
अच्छी भले ही न लगे लेकिन
क्या आपको पता है फेफड़ों के लिए यह
बेहतरीन एक्सरसाइज है.
12. अगर आपको बहुत गुस्सा आता है
तो जरा कंट्रोल करें।
आपका गुस्सा आपको मोटापे का शिकार
बना सकता है। अमेरिकन जर्नल ऑफ
एपिडेमियोलॉजी में प्रकाशित इस शोध में
माना गया है कि बहुत अधिक गुस्सा करने वाले पुरुषों के बॉडी मास इंटेक्स में तेजी से
बदलाव आते हैं और वे जल्दी मोटे होते हैं।
वहीं अधिक गुस्सा करने वाली महिलाओं
का वजन भी तेजी-से बढ़ता है लेकिन
पुरुषों की अपेक्षा उनमें ऐसा कम होता है।
13. कद्दू खाने से दिमाग अच्छी तरह चलता है।
सुनने में शायद अटपटा लगे लेकिन कई शोधों में
यह बात मानी गई हैकि कद्दू में पाया जाने
वाला विटामिन बी6 और मिनिरल्स आपके
रक्त में मौजूद शर्करा को तेजी से ग्लूकोज में
बदलते हैं और ग्लूकोज अकेला ऐसा तत्व है जिसका सेवन मस्तिष्क सीधे करता है। यह
मस्तिष्क के काम करने
की क्षमता को बढ़ाता है।
14. कई शोधों में यह तथ्य प्रमाणित हो चुका है
कि रेड वाइन(लाल शराब) का संतुलित
मात्रा में सेवन आपकी याददाश्त बढ़ाता है।
हां, अगर आप एक बार में 300 मिलीलीटर से
ज्यादा रेड वाइन का सेवन करते हैं तो यह
आपके दिमाग के -लिए उतनी ही हानिकारक भी -हो सकती है।
15. 7 जनवरी भारतीय साहित्य और फ़िल्म
की दुनिया में महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि इस
दिन लेखिका शोभा डे, नाटककार विजय
तेंदुलकर, अभिनेता जॉनी लीवर
तथा अभिनेत्री रीना राय और
बिपाशा बासु का जन्मदिन है।
16. पिछले 150 सालों में उद्यौगिक देशों में
लोगों की औसत लंम्बाई में 10 cm
की वृद्धि हुई है. 19वी सदी में अमरीकी पूरूष
संसार में सबसे लंम्बा था,लगभग 5 फुट 6 ईंच
लंबा. वर्तमान समय में अमरीका के औसत पुरूष
की लंबाई 5 फीट 7 ईंच है और Wotusis of Burundi विश्व का इस पक्ष से सबसे लंबा देश है.
17. सिगरेट लाइटर की खोज माचिस से पहले हुई
थी.
18. ज्यादातर lipstick मछली की चमड़ी की ऊपरी सतह
की बनी होती है.
19. हमारे ऊँगलीयों के निशानों की तरह
हमारी जुबान के भी निशान भिन्न होते है.
20. कहा जाता है कि चाय की खोज 2737
ईसवी पूर्व में चीन के एक राजा के द्वारा तब
हुई जब वह चाए के एक पेड के नीचे बैठा आराम
कर रहा था और कुछ चाए की पत्तीयाँ उसके
मेज पे रखे उबले पानी में पडी और जब उस ने वह
पानी पी के देखा तो उस घोल का स्वाद बहुत अच्छा था.

11/04/2015

1. Mickey mouse को इटालीयन भाषा में
‘Topolino'(टोपोलीनो) कहा जाता है.
2. हर साल 5 लोगों की मौत bed से नीचे गिरने
से होती है. यह ज्यादातर छोटे बच्चे और बुजुर्ग
होते हैं.
3. Keyboard पर टॉयलेट सीट से 60
हुना ज्यादा gurms होते हैं.
4. लोग सबसे ज्यादा तेज निर्णन तब लेते है जब वह
वीडियो गेम खेल रहे होते हैं.
5. संसार के 90 प्रतीशत ज्वालामुखी समुंदरो में
है.
6. हर साल दो मिनट ऐसे होते हैं जिन्में 61 सैकेंड
होते हैं.
7. एक भारी वस्तु को समुंदर की 10 किलोमीटर
गहराई तक जाने के लिए 1 घंटा लगेगा.
8. 2012 तक You-tube पर सबसे
ज्यादा देखी जाने
जानी वाली वीडियो ‘justin Biebar Baby ft.
Ludccric’ थी जिसमें Likes से ज्यादा Dislikes थे.
9. विश्व में सुरक्षा पर किया जाने वाला कुल
खर्च जहाँ 400 अरब अमरीकी डालर से अधिक
है वहीं शिक्षा पर 100 अरब डालर से कम।
10. क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान
दिया कि 1 से लेकर 99 के स्पेलिंग में a, b, c और
d चारों नहीं होते हैं। 1 से लेकर 999
की स्पेलिंग में a, b और c का प्रयोग एक -बार
भी नहीं होता है। 1 से लेकर 999, 999, 999 तक
की “स्पेलिंग में b और c एक बार -भी नहीं आते है। आपको यह -जानकर और
भी हैरानी होगी कि यदि हम
पूरी गिनती की स्पेलिंग लिखे तब
भी पूरी गिनती में कहीं भी c का प्रयोग
नहीं होगा।

Google simbol
11/04/2015

Google simbol

Address

Bharuch

Telephone

8140061879

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Janaral Information posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Janaral Information:

Share