29/01/2021
गुजराती थिएटर की दुनिया के अभिनेता अरविंद जोशी ने तोड़ा दम :-
अरविंद जोशी के समधी और जाने-माने एक्टर प्रेम चोपड़ा ने हमारे सहायक न्यूज़ चैनल एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, “अरविंद एक बहुत ही नेकदिल इंसान थे| वे पिछले 2 हफ्तों से नानावटी अस्पताल में भर्ती थे| उम्र संबंधी तमाम बीमारियों से जुड़ी जटिलताओं की वजह उनकी तबीयत काफी खराब हो गयी थी और इसीलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था| गुजराती थिएटर में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा|
इनकी उम्र 84 साल की थी | उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे| अभिनेता और अरविंद जोशी के समधी प्रेम चोपड़ा ने एबीपी न्यूज़ से उनकी मौत की पुष्टि की| अरविंद जोशी ने कई हिट गुजराती फिल्मों में काम किया, मगर उनकी पहचान गुजराती नाटकों में अभिनय करने और गुजराती नाटकों के निर्देशक के तौर पर बनीं|