09/09/2025
🚖 **आइंस्टीन और उनके ड्राइवर की कहानी**
एक दिन आइंस्टीन के ड्राइवर ने कहा –
"सर, आपके सारे भाषण मैंने याद कर लिए हैं।"
आइंस्टीन मुस्कुराए और बोले –
"तो चलो, अगली सभा में तुम भाषण दो और मैं ड्राइवर बन जाता हूं।"
👉 सभा में ड्राइवर ने हूबहू आइंस्टीन जैसा भाषण दिया।
लोगों ने खूब तालियां बजाईं 👏
लेकिन तभी एक प्रोफेसर ने कठिन सवाल पूछ डाला।
आइंस्टीन को लगा अब ड्राइवर पकड़ा जाएगा…
पर ड्राइवर ने हंसते हुए कहा –
"इतना आसान सवाल मेरे ड्राइवर से पूछ लीजिए,
वह आपको अच्छे से समझा देगा!"
---
💡 **सीख:**
👉 अगर आप बुद्धिमान लोगों के साथ रहते हैं तो आपकी सोच भी वैसी ही बनती है।
👉 और अगर आप हमेशा मूर्खों की संगत में रहेंगे तो आपकी बुद्धिमत्ता भी उसी स्तर तक सीमित हो जाएगी।
---
✨संगत का असर सबसे गहरा होता है। सही लोगों के साथ जुड़ें और खुद को बेहतर बनाए