लाइव चम्पारण न्यूज

लाइव चम्पारण न्यूज आपकी खबर, आपकी आवाज

01/10/2026

बाढ़ की विभीषिका में राहत का संबल: नवादा पंचायत पहुंचे डीएम-एसपी

​अरेराज प्रखंड के नवादा पंचायत (नोनिया टोला) स्थित बाढ़ शरण स्थली पर आज जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने खुद पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा लिया। आपदा के इस दौर में प्रशासनिक तत्परता और मानवीय संवेदना की एक सुंदर तस्वीर देखने को मिली।

​प्रमुख बिंदु:
​स्वास्थ्य सुविधाएं और मेडिकल कैंप:
​सिविल सर्जन के अनुसार, पिछले तीन दिनों में जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 4,000 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
​2,500 से अधिक जरूरतमंदों के बीच आवश्यक दवाओं का वितरण हुआ।
​अधिकारियों ने मेडिकल टीम को नियमित जांच और त्वरित इलाज के कड़े निर्देश दिए।

​सामुदायिक रसोई और आत्मीयता:
​शरण स्थली पर संचालित सामुदायिक रसोई का निरीक्षण कर अधिकारियों ने स्वयं बाढ़ पीड़ितों को भोजन परोसा।
​पीड़ितों के साथ बैठकर भोजन की गुणवत्ता, उपलब्धता और अन्य व्यवस्थाओं का हाल-चाल जाना।

​समस्याओं का त्वरित निवारण:
​शरणार्थी परिवारों से सीधी बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना गया और मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को तुरंत सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
​"संकट की हर घड़ी में प्रशासन आपके साथ है। भोजन, स्वास्थ्य और सुरक्षा की हर सुविधा निर्बाध रूप से उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।"

​

30/09/2026

मननपुर में चम्पारण तटबंध को बचाने की जद्दोजहद जारी

मननपुर के पास चम्पारण तटबंध धंसने से हो रहे रिसाव को रोकने और तटबंध को टूटने से बचाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास जारी है। गोविंदगंज विधायक राजू तिवारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासन और हजारों ग्रामीण एकजुट होकर तटबंध को सुरक्षित करने में जुटे हैं।
बढ़ते जल दबाव के बीच सभी मिलकर रिसाव को नियंत्रित करने और तटबंध को मजबूती देने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। मौके पर ग्रामीणों की बड़ी संख्या में मौजूदगी और सामूहिक प्रयास से स्थिति को संभालने की कोशिश की जा रही है।
फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती तटबंध को सुरक्षित रखना और आसपास के गांवों को संभावित खतरे से बचाना है।

#चम्पारण #बाढ़

30/09/2026

🚨 ब्रेकिंग न्यूज | मोतिहारी

अरेराज में चंपारण तटबंध पर फिर से बढ़ी चिंता, मननपुर के पास भी धंसा बांध का बड़ा हिस्सा

अरेराज में बाढ़ के बीच चंपारण तटबंध को लेकर एक बार फिर खतरे की स्थिति सामने आई है। मननपुर के पास तटबंध का एक बड़ा हिस्सा धंसने के बाद वहां से पानी का रिसाव तेजी से बढ़ने की सूचना है।
तटबंध पर गंडक के बढ़ते दबाव के बीच स्थिति लगातार संवेदनशील बनी हुई है। रिसाव को रोकने के लिए स्थानीय लोग मौके पर जुटे हैं और अपने स्तर से बचाव कार्य में लगे हुए हैं।
तटबंध से बढ़ते रिसाव ने आसपास के इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लोग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

📍 मननपुर, अरेराज | मोतिहारी

#बाढ़ #अरेराज #मोतिहारी

30/09/2026

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी

अरेराज प्रखंड के नगदहां गांव में अब गंडक नदी का बांध धंसने और रिसाव होने से स्थिति गंभीर हो गई है। बांध को बचाने के लिए स्थानीय लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही गोविंदगंज विधायक राजू तिवारी मौके पर पहुंचे और संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए बांध की सुरक्षा एवं मरम्मत कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। विधायक ने ग्रामीणों की सुरक्षा और किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाव के लिए त्वरित कदम उठाने को कहा है।

29/09/2026

🌊 सरेया पाण्डेय टोला में टूटा मनरेगा का रिंग बांध, कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के दबाव में सरेया पाण्डेय टोला में मनरेगा से निर्मित रिंग बांध टूट गया, जिसके बाद नदी का पानी तेजी से आसपास के निचले इलाकों और गांवों में फैलने लगा। घर-आंगन से लेकर खेत तक पानी की चपेट में आ गए हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कई दिनों से बांध पर पानी का भारी दबाव बना हुआ था। समय रहते कटावरोधी उपाय नहीं होने के कारण आखिरकार बांध पानी का दबाव नहीं झेल सका। बांध टूटने से ग्रामीणों में चिंता और दहशत का माहौल है।
⚠️ बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासन की निगरानी और राहत-बचाव कार्य की जरूरत बढ़ गई है।
#अरेराज #सरेया #पाण्डेयटोला #गंडक #बाढ़ #पूर्वीचंपारण

28/09/2026

🌊 गंडक का बढ़ा जलस्तर, मुख्यमंत्री ने किया हवाई सर्वेक्षण

गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्वी चंपारण और गोपालगंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डुमरिया घाट पहुंचकर गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर का स्थल निरीक्षण किया और अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली।
अधिकारियों के अनुसार, डुमरिया घाट के समीप गंडक का जलस्तर खतरे के निशान से करीब डेढ़ मीटर ऊपर पहुंच गया है। रात के दौरान जलस्तर में करीब 50 सेंटीमीटर और वृद्धि की संभावना जताई गई है।
मुख्यमंत्री ने संवेदनशील और निचले इलाकों में लगातार निगरानी रखने तथा राहत-बचाव कार्यों में किसी तरह की शिथिलता नहीं बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने तटबंधों की सतत निगरानी के साथ नाइट पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने को कहा।
साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों तक समय पर भोजन और जरूरी सुविधाएं पहुंचाने के लिए राहत शिविर एवं सामुदायिक रसोई संचालित करने तथा जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के बीच बेहतर समन्वय से त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया।

#गंडक #बाढ़ #पूर्वीचंपारण #गोपालगंज #डुमरियाघाट #सम्राटचौधरी

27/09/2026

नेपाल में भारी बारिश से गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना के बीच पूर्वी चंपारण प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। डीएम सौरभ सुमन यादव ने वाटर बोट से गंडक तटीय इलाकों का जायजा लेकर अधिकारियों को जरूरी तैयारियां तत्काल पूरी करने का निर्देश दिया है।

तटबंधों की निगरानी, माइकिंग, नावों की व्यवस्था, होमगार्ड व SDRF की तैनाती के साथ राहत-बचाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि अभी घबराने की कोई जरूरत नहीं है, प्रशासन की नजर गंडक के जलस्तर पर लगातार बनी हुई है।

📚 निपुण भारत की थीम पर शिक्षक-अभिभावक गोष्ठीराजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भेलानारी में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का उत्साह...
26/09/2026

📚 निपुण भारत की थीम पर शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी
राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भेलानारी में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का उत्साहपूर्ण आयोजन हुआ। बच्चों ने अक्षर पहचान, कहानी, गिनती और जोड़-घटाव जैसी गतिविधियों का शानदार प्रदर्शन कर अभिभावकों का मन मोह लिया।
प्रधानाध्यापक पं. मदनमोहन नाथ तिवारी ने कहा— “शिक्षक और अभिभावक मिलकर बच्चों पर ध्यान दें, तो हर बच्चा सफलता की राह पर आगे बढ़ सकता है।”
जुलाई-अगस्त के Student of the Month एवं Parent of the Month को सम्मानित किया गया।
#निपुणभारत #शिक्षकअभिभावकगोष्ठी #भेलानारी #अरेराज #पूर्वीचंपारण #शिक्षा

26/09/2026

✈️ मोतिहारी एयर शो स्थगित

मोतिहारी में होने वाले सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (SKAT) एयर शो के लिए विमानों का टेकऑफ कुशीनगर से होना था। लेकिन कुशीनगर में भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम के कारण विमानों की उड़ान संभव नहीं हो सकी।

इसी वजह से सूर्यकिरण एयर शो कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।

👇नीचे वीडियो में कुशीनगर में मौसम की वर्तमान स्थिति को देखा जा सकता है।

💊 विश्व फार्मासिस्ट दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 💐स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में डॉक्टर और मरीज के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी क...
25/09/2026

💊 विश्व फार्मासिस्ट दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 💐

स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में डॉक्टर और मरीज के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में फार्मासिस्ट की भूमिका बेहद अहम है। दवाओं की सही जानकारी, उचित उपयोग और मरीजों की बेहतर देखभाल में फार्मासिस्ट का योगदान सराहनीय है।
समर्पण, सेवा और जिम्मेदारी के साथ लोगों के स्वस्थ जीवन में योगदान देने वाले सभी फार्मासिस्ट साथियों को विश्व फार्मासिस्ट दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🙏💊

Address

Sareya
Areraj
845419

Telephone

+919931225817

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when लाइव चम्पारण न्यूज posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to लाइव चम्पारण न्यूज:

Shortcuts

Share