Gaon tak live

Gaon tak live news

श्रीनगर-पौड़ी के बीच खंडाह के पास गुलदार का आतंक, घास काटने गई 51 वर्षीय महिला को बनाया निवालाखंडाह से तीन किलोमीटर आगे ...
09/10/2026

श्रीनगर-पौड़ी के बीच खंडाह के पास गुलदार का आतंक, घास काटने गई 51 वर्षीय महिला को बनाया निवाला

खंडाह से तीन किलोमीटर आगे अमदार तरौली गांव में शाम पांच बजे की घटना, क्षत-विक्षत हालत में मिला महिला का शव; ग्रामीणों में भारी आक्रोश

श्रीनगर-पौड़ी मार्ग पर खंडाह से करीब तीन किलोमीटर आगे स्थित अमदार तरौली गांव में शुक्रवार शाम गुलदार के हमले से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। करीब 51 वर्षीय महिला घास काटने के लिए गई थी, तभी गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। महिला घास काटने के लिए गई थी। इसी दौरान गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि गुलदार ने महिला के गले पर हमला किया। कुछ समय बाद महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में भय के साथ ही आक्रोश फैल गया।

ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से कार्रवाई की मांग :
आबादी के नजदीक गुलदार के हमले में महिला की मौत से ग्रामीणों में दहशत है। लोगों को अब अपने रोजमर्रा के कामों के लिए भी घरों से बाहर निकलने में खतरा महसूस हो रहा है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी नाराजगी है। उन्होंने क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता पर अंकुश लगाने और लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष के बीच इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब ग्रामीणों की निगाहें वन विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं।

09/10/2026

.-रामनगर के छोई में ओलों की सफेद चादर, तूफान से आधे दर्जन पेड़ गिरे, विशालकाय पेड़ के नीचे दबकर भैंस की मौत,मकान की छत भी उड़ीं

Location.-Ramnagar, Nainital

-रामनगर विधानसभा क्षेत्र के छोई में शुक्रवार को मौसम ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया,तेज बारिश, तूफानी हवाओं और भारी ओलावृष्टि ने क्षेत्र में जमकर कहर बरपाया,ओले इस कदर पड़े कि कई जगह जमीन पर सफेद चादर बिछ गई और ऐसा नजारा दिखाई दिया, मानो क्षेत्र में बर्फबारी हो गई हो, वहीं तेज हवाओं के चलते कई पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गए, जबकि कुछ पेड़ बीच से टूटकर धराशायी हो गए,इस प्राकृतिक आपदा में मोतीपुर
छोई में एक विशालकाय पेड़ घर पर गिर गया, जिसके नीचे दबने से एक भैंस की दर्दनाक मौत हो गई.
छौई के पूर्व ग्राम प्रधान बब्बू सिंह चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में अचानक चक्रवात जैसी स्थिति बन गई थी,तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को संभलने तक का मौका नहीं दिया,उन्होंने बताया कि ओले इतनी अधिक मात्रा में गिरे कि जमीन पर चारों तरफ सफेदी नजर आने लगी। ऐसा लग रहा था, मानो छौई क्षेत्र में बर्फ पड़ गई हो.
उन्होंने बताया कि तेज हवाओं का असर इतना अधिक था कि क्षेत्र में कई पेड़ गिर गए। कहीं पेड़ जड़ से उखड़ गए तो कहीं पेड़ों के तने बीच से टूटकर गिर पड़े, इसके अलावा एक मकान की छत भी तेज हवाओं की चपेट में आकर उड़ गईं,अचानक आए इस तूफान से ग्रामीणों को काफी नुकसान पहुंचा है,पूर्व ग्राम प्रधान बब्बू सिंह चौधरी के अनुसार मोतीपुर छोई
निवासी शर्मा पुत्र मंगली के के घर पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया,पेड़ के नीचे दबने से उनकी भैंस की दर्दनाक मौत हो गई,इस घटना से पीड़ित परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है.
बब्बू सिंह चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में अन्य स्थानों पर भी पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं, नुकसान का जायजा लेने के लिए पटवारी को मौके पर बुलाया जा रहा है, ताकि प्रभावित परिवारों को हुए नुकसान का आकलन किया जा सके.
छोई क्षेत्र में ओलावृष्टि, तेज हवाओं और बारिश से हुए नुकसान के बाद ग्रामीणों को प्रशासन से राहत और उचित मुआवजे की उम्मीद है!

09/10/2026

#रामनगर के छोई में ओलों की सफेद चादर #

09/10/2026

दोस्तों ने ही दे दिया धोखा , रात के अंधेरे में छोड़ दिया रास्ते में....दारू पार्टी करने के बहाने दोस्त ले गए अपने साथ!! फिर दोस्तों ने ही बीच रास्ते में छोड़ा साथ!! रात भर युवक करता रहा अपनो से मिलने का इंतजार!!

09/10/2026

बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री रानी मुखर्जी गुरुवार को बदरीनाथ धाम पहुंचीं। उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

रानी मुखर्जी के बदरीनाथ धाम पहुंचने की खबर मिलते ही मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में उत्साह देखने को मिला। अभिनेत्री ने धाम की धार्मिक और आध्यात्मिक महत्ता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने कुछ समय धाम में बिताया।

रानी मुखर्जी के बदरीनाथ पहुंचने की तस्वीरें और खबर सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों में भी खासा उत्साह है।

08/10/2026

बड़ी खबर: बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन!!

तीर्थ पुरोहित हिमांशु तिवारी और पंकज शुक्ला ने की विशेष पूजा अर्चना!!

राष्ट्रीय सम्मान के बाद फिर वैश्विक मंच पर चमकीं डॉ. मनीषा निगम, दुनिया के टॉप-2% वैज्ञानि....see more
08/10/2026

राष्ट्रीय सम्मान के बाद फिर वैश्विक मंच पर चमकीं डॉ. मनीषा निगम, दुनिया के टॉप-2% वैज्ञानि....see more

पिकअप और स्कूटी की भिड़ंत में युवक की मौत, गांव में पसरा मातमपौड़ी। पौड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंज्वाड़ी गांव के समीप ...
08/10/2026

पिकअप और स्कूटी की भिड़ंत में युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

पौड़ी। पौड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंज्वाड़ी गांव के समीप पिकअप वाहन और स्कूटी की तेज भिड़ंत में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 आपातकालीन सेवा की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अनुपम नेगी (25), पुत्र स्व. अर्जुन सिंह नेगी, निवासी बैंज्वाड़ी के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना गांव में पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। जिला अस्पताल पौड़ी के पीएमएस डॉ. एलडी सेमवाल ने युवक की मौत की पुष्टि की है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

08/10/2026

#08 octuber 2026 केदारनाथ धाम के आज के दर्शन #

पहाड़ों से देहरादून आकर जमीन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए...see more
08/10/2026

पहाड़ों से देहरादून आकर जमीन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए...see more

Address

Rudraprayag
Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gaon tak live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share