iCK SharmA

iCK SharmA जीवन में आगे बढ़ने के लिए सिर्फ उम्र ही काफी नहीं ए दोस्त, हौसला ओर नेतृत्व करना भी आना चाहिए।

ेवा_दल
#जिला_प्रभारी
#चंदौली_उत्तर_प्रदेश 🇮🇳

प्रिय इंडियन जन सेवा दल के मेरे साथियों, आज जो अहम बैठक हमारे जिला कार्यालय चंदौली पर हुई जिसमें प्रमुख विषय रहा "इन्टरन...
05/10/2026

प्रिय इंडियन जन सेवा दल के मेरे साथियों,

आज जो अहम बैठक हमारे जिला कार्यालय चंदौली पर हुई जिसमें प्रमुख विषय रहा "इन्टरनेट पर हमारे समाज के ऊपर गाए गए फूहड़ गाने को लेकर" जो कि इस समय चर्चा मैं भी है और अन्य राज्यों/जिला से गंभीर प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है.

इसी क्रम मैं जो बैठक आज Chandauli कार्यालय पर हुई सबसे पहले तो जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा/रामभोग शर्मा जी और प्रखंड शर्मा बधाई के पात्र हैं.

आपने समय से अपनी उपस्थिति भी दिया, बैठने की व्यवस्था, पानी/दाने की व्यवस्था भी उत्तम किया और देर से ही सही पर सभा और मकसद सफल भी रहा.

पर जिस प्रकार की उम्मीद मैं हमारे लोग अपने समाज से आप से अपनों से कर रहे थे उसमे काफ़ी निराशा हुई...संख्या तो उंगलियों पर गिना जा सकता था...क्या इतने ही लोग हैं जो समाज की चिंता करते है कहाँ हैं आप लोग...कहाँ रहते हैं आप सब ऐसे तो हम कभी भी अपने समाज को वो स्थान नहीं दिलवा पाएंगे जिसका स्वर्णिम ख्वाब आप हम देखते हैं. यह बेरूखी भी ग़ुलामी ही है और अगर यही रवैया रहा तो आप सत्ता मैं तो छोड़िए अपने गाँव घर मैं भी सम्मान पाने का ख्वाब भूल जाइए. हम केवल अन्य राजनीतिक पार्टियों की होड़ ही करते हैं पर जब आपके पास मौका है अपनी पार्टी अपने लोग अपने मैं से नेता ( Vinesh Thakur ) चुनने का तो हम मौका परस्तौ की तरह व्यावहार कर रहे हैं.

ना तो आप सोशल साइट्स पर और ना ही ज़मीनी स्तर पर दिखाई दे रहे हैं कैसे आप दूसरे का मुह बंद कर पाएंगे...ऐसे निष्क्रिय समाज पर गाने बनाना, बच्चियों के साथ अभद्रता उनकी हत्या करना और बच निकालना बहुत ही आसान है.

संगठन को कमज़ोर मत करिए, कार्यकर्ताओं से मतदाताओं से विनम्र निवेदन है पार्टी का साथ हर सम्भव स्थिति मैं दीजिए, अपने स्तर पर चर्चा करिए अपने परिवार, गावं घर मैं जन जन तक जाइए सबको एक मत करिए, पार्टी की बैठक मैं समय पर आइए सहयोग करिए तभी हम और आप एक मत हो पाएंगे हमको Chandauli ज़िला मैं अपनी उपस्थिति मजबूत करनी है मजबूर नहीं...?

कृपया आइए मंच साझा करिए, विचार साझा करिए, व्यावहार साझा करिए..🙏

आपका भाई
CK Sharma ( Chandan )
Zila_Prabhari
Chandauli

साथियों, "भारतीय जन सेवा दल" सिर्फ एक पार्टी का नाम नहीं है यह हमारी ओर हमारे समाज की पहचान है, जिसके लिए अनेकों बुद्धिज...
17/08/2026

साथियों,

"भारतीय जन सेवा दल" सिर्फ एक पार्टी का नाम नहीं है यह हमारी ओर हमारे समाज की पहचान है, जिसके लिए अनेकों बुद्धिजीवियों ने अलग अलग तरह से प्रयास किया पर मुख्यधारा मैं लाने का जो काम हमारे प्रिय राष्ट्रीय अध्यक्ष Vinesh Thakur भैया जी ने किया वह अभूतपूर्व है, अब के बाद यह नाम केवल नाम नहीं रह जाएगा यह वो अमिट छाप है जो अन्य पार्टियों को सदेव यह याद दिलाएगा के "नंदवंशी" समाज अपना अधिकार अब आपसे मांगने आप के आगे झुकेगा नहीं अब यह समाज मुख्यधारा मैं आने के लिए अपने अधिकारों को पाने के लिए लड़ना जानता है वो एक जुट है.

हमारे समाज का गौरवशाली इतिहास अब फिर से लिखा जाना है, तैयार हो जाइये हर गली - हर नुक्कड़ - हर गांव - हर शहर- हर राज्य और प्रत्येक समाज को एक जुट करने का समय आ गया है अब "भारतीय जन सेवा दल" के सच्चे सिपाहियों का समय है, अगर अभी भी हम एक दूसरे को नीचा दिखाने मैं लगे रहे एक दूसरे से प्रतिशोध निभाने मैं लगे रहे तो सब व्यर्थ हो जाएगा, पद और कद कुछ मायने नहीं रखता कौन किसका खास है और कौन कितना खास है यह सोचने का समय गया बहुत जल्द हम अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ने वाले है इसलिए आप अपने समाज के साथ रहिये अपने नेता Vinesh भैया का साथ दीजिए.

आज "भारतीय जन सेवा दल" नाम मिला है बहुत जल्द चुनाव चिन्ह मिलेगा और 2027 मैं हमें अपने समाज के कर्मठ प्रतिनिधित्वकर्ता.

यह सब Vinesh भैया के अथक प्रयासों से सम्भव हुआ है.

भैया जी सहृदय धन्यवाद आपको 🙏

Thanks & Regards
iCK SharmA
Zila_Prabhari
Chandauli-UP

12/08/2026

ChandraKant Sharma Chandan

साथियों, जिस प्रकार के अपमानजनक नारे कुशवाहा समाज के लिए उत्तर प्रदेश मऊ जिले मैं कुंठित मानसिकता वाले गली के नेताओं द्व...
11/08/2026

साथियों, जिस प्रकार के अपमानजनक नारे कुशवाहा समाज के लिए उत्तर प्रदेश मऊ जिले मैं कुंठित मानसिकता वाले गली के नेताओं द्वारा "कोइरी भगाओ, मऊ बचाओ" नारे लगाए गए वह किसी भी सभ्य समाज और प्रगतिशील देश के लिए सही नहीं, केवल व्यक्ती विशेष को टार्गेट करते तब भी ठीक था पर उन्होंने पूरे कुशवाहा समाज को अपमानित किया और ऐसा करने की हिम्मत उन्हें हम सभी अन्य समाज के सहयोग ना मिलने के कारण होता है कभी कुशवाह समाज कभी वाल्मीकि समाज कभी हमारे नंदवंश समाज को टार्गेट करना फेशन बन गया है.

ऐसे मैं हमको अपने समाज के साथ-साथ अन्य समाज, वर्ग प्रत्येक तबके को एक साथ लाना होगा और यह केवल "विनेश भैया" के नेतृत्व मैं ही सम्भव है "जन सेवा दल" एक मात्र विकल्प है. आज तमाम लोग सामजिक राजनीतिक कार्यकर्ता बने घूम रहे हैं तमाम तरह के प्रलोभन दे रहे हैं विकास की बातें कर रहे हैं पर क्या वे हमारे सच्चे हितकर्ता हैं या वे मौकापरस्त गिरगिट विचारधारा रखते है, क्या वे हमारे सुख-दुख_हित अनहित मैं हमारा साथ देंगे......शायद हां और शायद ना....पर Vinesh Thakur भैया जी ने तो शारीरिक रूप से कमजोर होते हुए भी अपनी कमजोरी को स्वीकार करते हुए भी इतना बड़ा बीड़ा उठाया है के आम जन मानस की औकात के बाहर की बात है अगर आज हम उनके साथ नहीं तो कल हमारे समाज को भी टार्गेट किया जाएगा.

इसलिए आज भले ही परिस्थितियों की वजह से आप मूकदर्शक स्थिति मैं हों, मतलबी लोग भले ही आपको मतलबी समझे पर जब बात समाज की आये तब केवल और केवल "जन सेवा दल" के साथ आपको आना होगा.

हाँ कुछ मतलबी सांप हमने भी अपने बीच पाले हैं
समय आने दो उनके "फन" भी कहां बचने वाले हैं!!

Thanks
iCK SharmA
Zila_Prabhari
Chandauli UP67

भाई हारने के लिए भी लड़ना होता है लड़ने से पहले ही हारने की मंशा....?परीक्षा केवल आपकी नहीं है सर्व समाज की है, प्रत्येक...
09/07/2026

भाई हारने के लिए भी लड़ना होता है
लड़ने से पहले ही हारने की मंशा....?

परीक्षा केवल आपकी नहीं है
सर्व समाज की है, प्रत्येक वंचित वर्ग की है .

2027 मैं सिर्फ हम हैं यह मात्र हमारा भ्रम है.

लोग आयेंगे-जाएंगे, बात बनेगी-बिगड़ेंगी
पर अगर यह समय चला गया तो....?

विचार करिए_मंथन करिए
जन सेवा दल का पवित्र मंच व्यर्थ नहीं होना चाहिए.

Thanks
iCK SharmA
Zila_Prabhari
JSD_Chandauli

प्रिय साथियों,बहुत से साथियों का कई बार फोन आता रहा है के आप आजकल ऐक्टिव नहीं है कहीं कुछ लिख बोल नहीं रहे किसी मंच पर द...
04/07/2026

प्रिय साथियों,

बहुत से साथियों का कई बार फोन आता रहा है के आप आजकल ऐक्टिव नहीं है कहीं कुछ लिख बोल नहीं रहे किसी मंच पर दिखाई भी नहीं दे रहे........ऐसे तमाम सवाल सब पूछते रहे और मैं मासूम हृदय से जवाब देने से परहेज करता रहा हूँ. मेने कभी भी किसी से अपनी शिकायत या नाराज़गी अपनी वर्तमान ( जन सेवा दल_चंदौली ) टीम के बारे मैं नहीं किया और ना ही मैं इतने छोटे स्तर का विचार रखता हूँ ,आप हर जगह जहां भी आप उठते-बैठते हैं वहाँ मेरी बुराई करते हैं आप को लगता है मुझे पता नहीं चलेगा मुझे कोई नहीं बतायेगा..पर जैसा के मेने बताया आपका स्तर मेरा नहीं है.

आप करिये अगर ऐसा करने से आप को लाभ मिलता है तो बहुत अच्छा है पर वास्तविकता ज़मीनी स्तर पर कुछ और ही है.

2027 को लेकर एक सार्थक_सहयोग_विचार_मंच और चिंतन की जरूरत है आज भी 95% village तक हम नहीं पहुंच पाए हैं. इस क्रम मैं मुझे positively काम करने वाले कार्यकर्ताओं के सहयोग की ज़रूरत है क्योंकि अन्य जिलों की अपेक्षा हम काफ़ी पीछे हैं.

अन्य समाज को तो छोड़िए आज तक हम अपने समाज को भी एक जुट नहीं कर पाये हैं...हमको अपने ही लोगों का दर्द नहीं पता हम ईलाज क्या करेंगे.

जन सेवा दल को मज़बूत बनाने मैं एक बार फिर से हम सबको ताकत लगाने की ज़रूरत है.

मुझे आप सभी के सहयोग की आवश्यकता है.

ेवा_दल Vinesh Thakur

Thanks
iCK SharmA
Zila Prabhari
Chandauli UP67

हम सभी के प्रेरणा स्रोत जन सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधान केसरी संपादक एवं अति पिछड़ों  के मसीहा माननीय श्री विनेश ठ...
10/06/2026

हम सभी के प्रेरणा स्रोत जन सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधान केसरी संपादक एवं अति पिछड़ों के मसीहा माननीय श्री विनेश ठाकुर जी को अवतरण "दिवस की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं मैं आपके दीर्घायु होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं आप सदा सर्वदा स्वस्थ रहे और अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहे और हम सभी को आपका मार्गदर्शन मिलता रहे
🙏🙏🎂🎂🎂🎂🙏🙏💐💐💐💐

ChandraKant Sharma
JSD_ Chandauli

चुनाव लड़ना और लड़वाना कोई बच्चों का खेल नहीं यह हिम्मत केवल Vinesh Thakur भैया जी की वज़ह से है.मेरा केवल एक सुझाव है ज...
08/06/2026

चुनाव लड़ना और लड़वाना कोई बच्चों का खेल नहीं यह हिम्मत केवल Vinesh Thakur भैया जी की वज़ह से है.

मेरा केवल एक सुझाव है जिसको भी लड़वाना है उसके बारे मैं लोकल जनता की राय, और बंदे का आकलन ज़रूर करे, केवल कोई बोल दे और उसको ticket देकर हम अपना समय और ticket, पार्टी की छवि खराब नहीं होने दे. 🙏

राजनीति किसी के बाप की बपौती नहीं के बेटा बाप के पीछे बाप आप के पीछे से आगे निकल जाएगा, जो दिल मैं जगह और सम्मान देगा वह...
08/06/2026

राजनीति किसी के बाप की बपौती नहीं के बेटा बाप के पीछे बाप आप के पीछे से आगे निकल जाएगा, जो दिल मैं जगह और सम्मान देगा वहीं जनप्रतिनिधि बन पाएगा.

इसलिए जब जहां किसी भी जगह मूंह खोलिए तो सोच समझ और तोल के बोलिए, क्योंकि समाज चुप है गूँगा बहरा नहीं.

Thanks

CJP/AaP और तमाम उदहारण है जहां ये स्वजातीय पार्टियाँ नहीं थी बावजूद इसके बहुत कम समय मैं संगठित भी हुई और अपना वोट बैंक/...
06/06/2026

CJP/AaP और तमाम उदहारण है जहां ये स्वजातीय पार्टियाँ नहीं थी बावजूद इसके बहुत कम समय मैं संगठित भी हुई और अपना वोट बैंक/नीतियाँ/जनप्रतिनिधि भी और सबसे बड़ी बात वर्तमान सरकारों के नाक मैं दम भी कर दिये,
वहीं एक हम_ हमारा समाज_हमारे अपने लोग संगठित तो छोड़िए सही को सही और गलत को गलत नहीं कह पाता, हमारे लोग wait & Watch वाली position मैं रहते हैं, अन्य पार्टियों मैं अन्य समाज मैं अपना नेता देखने की आदत बना लिए है हम, अगर आप अभी भी अपने लिए प्रतिनिधि नहीं चुन सकते हैं तो कम से कम साथ खड़े होने का वादा तो करिए भरोसा तो दीजिए के आप हमारे Vinesh Thakur भैया जी और "जन सेवा दल" के साथ हैं.

लिंक : https://WWW.JANSEVADAL.COM

लिंक पर जाइए और सदस्यता लीजिए group मैं डालिए

समस्या कोई आए तो आप call कर सकते हैं

आपका अपना
CK Sharma "Chandan"
Zila Prabhari
#7622000700
Chandauli UP67

Address

Mughalsarai
Chandauli
232101

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when iCK SharmA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share